एक्सप्लोरर

भारत, अमेरिका ने अंतरिक्ष सहयोग में अगले कदमों की रूपरेखा तैयार की

अगले साल की शुरुआत में एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण भारत-अमेरिका अंतरिक्ष साझेदारी और अंतरिक्ष अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने अंतरिक्ष सहयोग में अगले कदमों की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें मानव अंतरिक्ष उड़ान, संयुक्त अंतरिक्ष अन्वेषण और बढ़ती अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए अंतरिक्ष कंपनियों के बीच वाणिज्यिक साझेदारी को सुविधाजनक बनाने की प्रतिबद्धता शामिल है.

व्हाइट हाउस ने बुधवार (18 दिसंबर, 2024) को बताया कि इस संबंध में ह्यूस्टन में 17 दिसंबर को एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें अमेरिका के प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर, उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा शामिल हुए.

व्हाइट हाउस ने एक तथ्य-पत्र में कहा, 'राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2023 में 'अंतरिक्ष सहयोग के सभी क्षेत्रों में नयी ऊंचाइयों तक पहुंचने' के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता और भारत के आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद दोनों देश नागरिक, सुरक्षा और वाणिज्यिक अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण बिंदु पर पहुंचे.'

उसने कहा, 'इसमें मानव युक्त अंतरिक्ष उड़ान, संयुक्त अंतरिक्ष अन्वेषण और बढ़ती अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी और भारतीय अंतरिक्ष कंपनियों के बीच वाणिज्यिक साझेदारी को सुविधाजनक बनाने की प्रतिबद्धता शामिल है.'

ह्यूस्टन की अपनी यात्रा के तहत फाइनर और कैंपबेल ने दोनों देशों की बढ़ती अंतरिक्ष साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नये अवसरों की पहचान करने के वास्ते राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (नासा), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अंतरिक्ष उद्योग की दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

उन्होंने पिछले कुछ महीनों की उपलब्धियों पर विचार किया और भारत-अमेरिका साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए नये कदमों की रूपरेखा तैयार की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भारतीय और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों के बीच पहले संयुक्त अभियान के लिए नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में प्रशिक्षण के वास्ते इसरो के दो अंतरिक्ष यात्रियों का चयन शामिल है और एक्सिओम स्पेस इस मिशन के प्रदाता के रूप में काम करेगा.

अगले साल की शुरुआत में एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण भारत-अमेरिका अंतरिक्ष साझेदारी और अंतरिक्ष अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

व्हाइट हाउस के मुताबिक, फाइनर और कैंपबेल अंतरिक्ष में स्थितिजन्य जागरूकता, उपग्रह प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष प्रक्षेपण एवं अन्वेषण को आगे बढ़ाने पर केंद्रित अमेरिकी और भारतीय स्टार्टअप के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए एक नये अंतरिक्ष नवाचार पुल के निर्माण के उपाय तलाशने पर सहमत हुए.

यह भी पढ़ें:-
Justin Trudeau News: कनाडा में ट्रूडो के लिए बजी खतरे की घंटी! पुलिस ने की आरोपों की बौछार, कर दी इस्तीफे की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Israel Visit Live Updates: PM मोदी को मिला इजरायली संसद के सर्वोच्च सम्मान, बोले- 'शांति के लिए भारत आपके साथ'
Live: PM मोदी को मिला इजरायली संसद के सर्वोच्च सम्मान, बोले- 'शांति के लिए भारत आपके साथ'
इजरायल की संसद में हमास-पाकिस्तान पर बरसे PM मोदी, कहा - 'न 26/11 भूले और न...'
इजरायल की संसद में हमास-पाकिस्तान पर बरसे PM मोदी, कहा - 'न 26/11 भूले और न...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
खामेनेई के घर पर अटैक की कोशिश! रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के 100 लड़ाके को किया ढेर
खामेनेई के घर पर अटैक की कोशिश! रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के 100 लड़ाके को किया ढेर

वीडियोज

Blood Moon फिर आ गया! होली में रंग भंग? | ABPLIVE
Bharat Ki Baat: इस बार 3 मार्च को होली क्यों नहीं मनेगा ? | Holi Celebration 2026
Sandeep Chaudhary: यूपी टू बंगाल... वोट शुद्धिकरण पर थमेगा बवाल? | Bengal SIR | Mamata
ABP Report: शंकराचार्य के सम्मान में.. कांग्रेस मैदान में! | Avimukteshwaranand POCSO Case |Varanasi
Jannat Yahan! मिल गया स्वर्ग ! अब तो वैज्ञानिक भी मान रहे! | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'
CM योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, 'विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है'
Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
लाइव: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही किन टीमों में नहीं है एक भी मुस्लिम खिलाड़ी? जानें इन टीमों के नाम
टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही किन टीमों में नहीं है एक भी मुस्लिम खिलाड़ी? जानें इन टीमों के नाम
Video: लड़की का डांस देख खाना पीना भूले बाराती, ठुमकों की गड़गड़ाहट ने चुराया यूजर्स का दिल
लड़की का डांस देख खाना पीना भूले बाराती, ठुमकों की गड़गड़ाहट ने चुराया यूजर्स का दिल
Embed widget