एक्सप्लोरर

अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राक, सीरिया में ईरान से जुड़े ठिकानों पर किया ताबड़तोड़ हवाई हमला, जानिए ताजा हालात

US Launches Airstrikes: अमेरिका ने ईरान समर्थित मिलिशिया पर सीरिया में मौजूद उसके 9 ठिकानों पर हमले किए हैं. इन हमलों को लेकर अमेरिका ने बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी है.

US Launches Airstrikes: अमेरिका ने ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा पिछले 24 घंटे में उसके कर्मियों पर किए गए हमले का जोरदार जवाब दिया है. अमेरिका ने सोमवार को सीरिया के दो स्थानों पर नौ ठिकानों पर हमले किए. यूएस सेंट्रल कमांड ने इस बात की जानकारी दी है. 

हालिया हमलों के बाद अमेरिकी सेना का कहना है, "ये हमले ईरान समर्थित समूहों की अमेरिका और गठबंधन सेनाओं पर भविष्य में हमलों की योजना बनाने और शुरू करने की क्षमता को कम कर देंगे."

कोई भी अमेरिकी सैनिक नहीं हुआ घायल

इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ. सोमवार देर शाम तक पेंटागन ने न तो यह जानकारी दी कि सीरिया में अमेरिका के किन स्थानों पर हमला किया और न ही यह बताया कि बदले में अमेरिका ने किन स्थलों पर हमला किया. 

अमेरिका  इराक और सीरिया दोनों में ईरान से जुड़े ठिकानों पर हमले करता रहता है. अमेरिका ने फरवरी में इराक और सीरिया में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) और उसके समर्थित मिलिशिया से जुड़े 85 से ज़्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए थे.

सीरिया में तैनात हैं 900 सैनिक

सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोगी बलों की सहायता करने के लिए अमेरिका के लगभग 900 सैनिक तैनात हैं.  फरवरी में उसने जॉर्डन में ड्रोन हमले के जवाब में सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे.

इजराइल में सात अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमले और गाजा में इजराइल के बड़े सैन्य अभियान के बाद से हमास के साथ ईरान समर्थित लड़ाकों ने इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर ड्रोन तथा रॉकेट दागकर हमले किए हैं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget