एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार में शुल्क-छूट बंद की, भारत ने कहा- बातचीत से हल होते हैं मुद्दें

अमेरिका से सामान्य व्यवस्था (जीएसपी) छिन जाने पर भारत ने कहा कि किसी भी संबंध में, खास तौर पर आर्थिक संबंधों में कई मुद्दे समय के साथ चलते रहते हैं और उन्हें परस्पर सहयोग से हल कर लिया जाता है.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार में वरीयता की सामान्य व्यवस्था (जीएसपी) के तहत भारत को विकासशील देश के रूप में प्रशुल्क में छूट का लाभ समाप्त कर दिया है. इस फैसले से भारत के कुछ उत्पाद अमेरिका में प्रशुल्क लगने से महंगे हो जाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित हो सकती है. सामान्य तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) अमेरिका का सबसे बड़ा और पुराना व्यापार तरजीही कार्यक्रम है. यह कार्यक्रम चुनिंदा लाभार्थी देशों के हजारों उत्पादों को शुल्क से छूट देकर आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था.

ट्रंप ने अपने देश के कई सांसदों के आग्रह को नजरंदाज करते हुए शुक्रवार को घोषणा की, ‘‘भारत ने अमेरिकी माल के लिए अपना बाजार पर्याप्त ढंग से खोलने के बारे में कोई आश्वासन नहीं दिया है. इसलिए मैंने तय किया है कि पांच जून, 2019 से (जीएसपी कार्यक्रम के तहत)भारत का लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा खत्म करना ठीक होगा.’’ ट्रंप ने इस साल चार मार्च को ही इसका नोटिस दे दिया था. 60 दिन के नोटिस की अवधि तीन मई को समाप्त हो चुकी थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण करने के बाद अमेरिका के विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि ट्रंप सरकार ने अमेरिकी कंपनियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के साथ प्राथमिकता से काम करने का निर्णय किया है. इसी बीच ट्रंप के फैसले पर भारत ने शनिवार को कहा है कि वह अमेरिका के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए उसके साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा.

गृह मंत्रालय संभालते ही अमित शाह ने कहा- देश की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, जानें शाह के सामने क्या हैं चुनौतियां

भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि किसी भी संबंध में, खास तौर पर आर्थिक संबंधों में कई मुद्दे समय के साथ चलते रहते हैं और उन्हें परस्पर सहयोग से हल कर लिया जाता है. विभाग ने कहा कि अमेरिका जैसे विकसित देशों की ओर से भारत जैसे विकासशील देशों को जीएसटी के तहत शुल्क में छूट का लाभ " खुद अपनी ओर से, बिनी किसी जवाबी लाभ की अपेक्षा के और बिना किसी भेदभाव के दिया जाता है."

वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने मार्च में कहा था कि अमेरिकी जीएसपी के तहत भारत के माल का निर्यात सालाना 5.6 अरब डॉलर के बराबर है और इस पर शुल्क लाभ सिर्फ 19 करोड़ डॉलर है. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (फियो) के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार को उन उत्पादों को कुछ सहायता देने की जरूरत हैं, जिनकों जीएसपी खत्म होने से ज्यादा नुकसान होगा ताकि बाजार पर ज्यादा प्रभाव नहीं हो. गुप्ता ने अमेरिका को निर्यात होने वाले इस प्रकार के उत्पादों के लिए केंद्र राज्य एवं केंद्रीय कर लेवी योजना (आरओएससीटीएल) के तहत छूट में विस्तार की वकालत की.

अमेरिका के जीएसपी कार्यक्रम के तहत कोई विकासशील देश अगर अमेरिकी कांग्रेस द्वारा तय शर्तों को पूरा करता है तो वह वाहन कल-पुर्जों एवं कपड़ों से जुड़ी सामग्रियों सहित करीब 2,000 उत्पादों का अमेरिका को बिना किसी शुल्क के निर्यात कर सकता है.

कांग्रेस की जनवरी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में भारत इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा लाभार्थी रहा था. उसने अमेरिका को बिना किसी शुल्क के 5.7 अरब के सामान का निर्यात किया. वहीं तुर्की 1.7 अरब डॉलर के निर्यात के साथ इस मामले में पांचवें स्थान पर रहा था.

अमेरिका के एक व्यापार संगठन कोएलेशन फॉर जीएसपी के कार्यकारी निदेशक डान एंथनी ने कहा कि ट्रंप के इस फैसले से अमेरिकी कारोबारियों को हर साल 30 करोड़ डॉलर से अधिक के अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा.

एंथनी ने कहा, 'जीएसपी के फायदे खत्म करने से अमेरिका के छोटे कारोबारियों को नया कर देना होगा. इससे नौकरियां जाएंगी, निवेश रद्द होगा और उपभोक्ताओं के लिए लागत बढ़ेगा. सीनेट और हाउस द्वारा करीब सर्वसम्मति से देश को जीएसपी के तहत मिल रहे लाभ को तीन साल तक के लिए बढ़ाने के महज एक वर्ष बाद ट्रंप सरकार ने ऐसे देश का जीएसपी दर्जा समाप्त कर दिया है, जो अमेरिकी कंपनियों का सबसे अधिक धन बचाता है.'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सैकड़ों अमेरिकी कारोबारियों भारत के जीएसपी दर्जे को जारी रखने के पक्ष में थे लेकिन इसके बावजूद उसे रद्द कर दिया गया. ट्रंप सरकार की दलील है कि भारत कई क्षेत्रों में अपने बाजार तक अमेरिका को समान और पहुंच दिलाने में विफल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान के प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान के प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
Dubai Airport Drone Attack: ड्रोन अटैक से धधका दुबई एयरपोर्ट! हादसे के बाद फ्लाइट्स सस्पेंड, UAE पर अब तक 1800 से ज्यादा हमले
ड्रोन अटैक से धधका दुबई एयरपोर्ट! हादसे के बाद फ्लाइट्स सस्पेंड, UAE पर अब तक 1800 से ज्यादा हमले
Israel-US Iran War Live: दुनिया का सबसे बड़ा दुबई एयरपोर्ट बंद! ड्रोन हमले के बाद लगी आग, जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार
Live: दुनिया का सबसे बड़ा दुबई एयरपोर्ट बंद! ड्रोन हमले के बाद लगी आग, UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बना रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बना रहे प्लान

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget