एक्सप्लोरर

Biden-Jinping Meet: अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति की वर्चुअल मीटिंग, शी ने बाइडेन से कहा- दोनों देशों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए

Joe Biden and Xi Jinping Meet: यह शिखर वार्ता आज सुबह शुरू हुई. फरवरी के बाद से शी और बाइडेन के बीच यह तीसरी वार्ता है. इससे पहले, दोनों नेताओं ने सितंबर में फोन पर लंबी बातचीत की थी.

Joe Biden and Xi Jinping Meet: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच करीब साढ़ें तीन घंटे वर्चुअल बैठक चली. शी चिनफिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन से बैठक में कहा कि चीन और अमेरिका को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, शांति के साथ सह-अस्तित्व कायम करना चाहिए और दोनों पक्षों के फायदे के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए. शी ने एक मजबूत और स्थिर चीन-अमेरिका संबंध विकसित करने का आह्वान किया. द्विपक्षीय संबंधों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आम सहमति कायम करने और सक्रिय कदम उठाने के लिए बाइडेन के साथ काम करने की इच्छा भी व्यक्त की.

शुरुआती भाषण में बाइडेन ने कहा है कि दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा कहीं टकराव में न बदल जाए, इसका ध्यान रखना होगा. राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि दोनों मुल्कों को आपसी संवाद सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. बाइडेन ने कहा, ‘‘चीन और अमेरिका के नेता होने के नाते यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी होती है कि हमारे देशों के बीच जो प्रतिस्पर्धा है वह टकराव में न बदले.... इसकी बजाय यह सरल एवं सीधी प्रतिस्पर्धा रहे.’’ जिनपिंग ने भाषण में बाइडेन को पुराना मित्र बताते हुए संबोधित किया. इससे पहले 2013 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति बाइडेन की चीन यात्रा के दौरान चिनफिंग ने उन्हें ‘पुराना मित्र’ बताया था जबकि बाइडेन ने दोनों की ‘दोस्ती’ के बारे में बात की थी.

बाइडेन यह बैठक ऑनलाइन करने की बजाय शी से आमने-सामने मिलना चाहते थे, लेकिन चीन के राष्ट्रपति कोविड-19 वैश्विक महामारी के मामले सामने आने से कुछ समय पहले से ही देश से बाहर कहीं नहीं गए हैं. व्हाइट हाउस ने ही फिर ऑनलाइन बैठक का प्रस्ताव दिया, ताकि दोनों नेता संबंधों में तनाव के बारे में स्पष्ट बातचीत कर पाएं.

व्हाइट हाउस के अधिकारियों को बैठक से ज्यादा उम्मीदें नहीं
बाइडेन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच चल रही बैठक को लेकर व्हाइट हाउस के अधिकारियों को ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं. व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि किसी बड़ी घोषणा की संभावना नहीं है और दोनों देशों द्वारा संयुक्त बयान जारी करने की भी कोई योजना नहीं है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, "उन्हें लगता है कि उनके रिश्ते का इतिहास, उनके साथ समय बिताने के बाद, उन्हें काफी स्पष्टवादी होने की अनुमति देता है और यह आगे भी जारी रहेगा."

अमेरिका से संबंधों को सही रास्ते पर लाने को कहेंगे: चीन
चीनी मीडिया के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग इस बैठक में बाइडेन को "ताइवान कार्ड" के साथ आगे नहीं बढ़ने को कहेंगे क्योंकि बीजिंग ने अलग हुए स्वशासी द्वीप के मुख्य भूमि के साथ एकीकरण करने का दबाव बनाए रखा है जो अब चीनी राष्ट्रपति का मुख्य राजनीतिक मुद्दा बन गया है. 

शिखर सम्मेलन से पहले, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने सोमवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन अमेरिका से संबंधों को स्थिर विकास के सही रास्ते पर लाने के लिए कहेगा. झाओ ने कहा कि शी-बाइडेन चीन-अमेरिका संबंधों के भविष्य और आम चिंता के प्रमुख मुद्दों के संबंध में रणनीतिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

ये भी पढ़ें-
ब्रिटेन के लिवरपूल में टैक्सी में विस्फोट के बाद PM बोरिस जॉनसन 'आतंकवाद' को लेकर ले सकते हैं बड़ा फैसला

COVID Travel Guidelines: पूरी तरह वैक्सीनेट यात्री को नहीं होना होगा क्वारंटीन, इस देश ने जारी किए नए यात्रा दिशा निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
US Israel Iran War Live: 'तेल के दाम बढ़ने से फायदा होता है, लेकिन...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बने टेंशन को लेकर ट्रंप का बयान
Live: 'तेल के दाम बढ़ने से फायदा होता है, लेकिन...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बने टेंशन को लेकर ट्रंप का बयान
दुनिया का सबसे बड़ा तेल संकट! रोजाना 80 लाख बैरल कम होगी सप्लाई, किसने किया बड़ा दावा?
दुनिया का सबसे बड़ा तेल संकट! रोजाना 80 लाख बैरल कम होगी सप्लाई, किसने किया बड़ा दावा?
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
Embed widget