एक्सप्लोरर

टीकाकरण करा चुके Omicron संक्रमितों के ICU में भर्ती होने का खतरा कम, स्टडी में हुआ खुलासा

Covid-19: स्टडी में यह भी पाया गया कि ओमिक्रोन (Omicron ) संक्रमण काल में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) की वजह से भर्ती होने वाले मरीजों के मुकाबले कम मौत हुई.

Study On Covid-19:  कोविड-19 का टीका ले चुके ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों के आईसीयू में भर्ती होने का खतरा कम है. अमेरिका में हुए एक अध्ययन में संकेत मिला है कि कोविड-19 रोधी टीके (Covid-19 Vaccine) की खुराक लेने के बाद कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से संक्रमित मरीजों के टीका नहीं लेने वालों के मुकाबले गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती होने की आशंका कम है. इस  रिसर्च पेपर को अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम (CDC) की साप्ताहिक रिपोर्ट में प्रकाशित किया गया है. अध्ययन में यह भी पाया गया कि ओमिक्रोन संक्रमण काल में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की डेल्टा वेरिएंट के संक्रमण की वजह से भर्ती होने वाले मरीजों के मुकाबले कम मौत हुई.

टीका ले चुके Omicron संक्रमितों के ICU में भर्ती का खतरा कम

अमेरिका स्थित सिडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में फेफड़ा रोग विशेषज्ञ और स्टडी पेपर सह लेखक मैथ्यू मोड्स ने कहा कि कुल मिलाकर ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों के आईसीयू (ICU) में भर्ती होने की आशंका कम है और डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) से संक्रमण के मुकाबले वेंटिलेटर पर जाने की भी आशंका कम है. इस नतीजे पर पहुंचने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने जुलाई से सितंबर 2021 के बीच सिडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में भर्ती 339 कोविड-19 संक्रमित मरीजों के आंकड़ों का विश्लेषण किया. उस समय कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट  सबसे अधिक संक्रमित कर रहा था. अनुसंधानकर्ताओं ने इन आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन मेडिकल सेंटर में दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच कोविड-19 के 737 मरीजों के आंकड़ों से किया जब ओमिक्रोन वेरिएंट अधिक प्रभावी था.

बूस्टर डोज की भी अहम भूमिका

अध्ययन के लिए मरीजों की मेडिकल जानकारी इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड से एकत्र की गई. आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि ओमिक्रोन के प्रसार के दौरान अस्पताल में भर्ती अधिकतर मरीजों ने साल 2021 की गर्मियों के दौरान जब डेल्टा वेरिएंट का संक्रमण था. इसके मुकाबले के लिए टीकाकरण करा लिया था. सिडर्स-सिनाई में वरिष्ठ अनुसंधान पत्र लेखक पीटर चेन ने कहा कि जब ओमिक्रोन का प्रभाव बढ़ा तो लोगों को टीकाकरण से मिली सुरक्षा के अलावा हमने देखा कि बूस्टर खुराक (Booster Dose) की भूमिका भी लक्षणों की गंभीरता को कम करने में अहम हैं, खासतौर पर बुजर्गों में. उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के संक्रमण के दौरान टीकाकरण कराने वालों के मुकाबले बिना टीकाकरण वाले मरीजों के गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती होने और उनके श्वास संबंधी गंभीर समस्या होने की अधिक आशंका है.

ये भी पढ़ें:

Zika Virus Study: जीका वायरस को लेकर ICMR और NIV की स्टडी आई सामने, जानें कैसे कंट्रोल किया जा सकता है यह वायरस

US Inflation: अमेरिका में लोगों पर महंगाई की मार, पिछले 40 साल का टूटा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, ईरान के हमलों की निंदा की, जानें और क्या हुई बात?
PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, ईरान के हमलों की निंदा की, जानें और क्या हुई बात?
ईरान की नेवी पर कहर बनकर टूटा अमेरिका, ट्रंप का दावा- 9 शिप किए तबाह, बचे हुए जहाजों को समंदर में डुबोएंगे
ईरान की नेवी पर कहर बनकर टूटा US, ट्रंप का दावा- 9 शिप तबाह, बचे हुए जहाजों को डुबोएंगे
US-Israel Iran War Live: खामेनेई के अलावा ईरान में किस नेता की हुई मौत? IDF ने जारी कीं प्रोफाइल, PM मोदी ने UAE के प्रेसिडेंट से की बात
Live: खामेनेई के अलावा ईरान में किस नेता की हुई मौत? IDF ने जारी कीं प्रोफाइल, PM मोदी ने UAE के प्रेसिडेंट से की बात
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget