एक्सप्लोरर

भारत आ रहे पुतिन, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद होगा दौरा, पीएम मोदी को लेकर कह दी ये बात

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार भारत आ रहे पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी से मिले निमंत्रण के बाद अब दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की उम्मीद।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे. यह उनका रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहला भारत दौरा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल रूस यात्रा के दौरान पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे पुतिन ने अब स्वीकार कर लिया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की और कहा कि पुतिन के भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं, हालांकि उन्होंने यात्रा की तारीख का खुलासा नहीं किया. 

लावरोव ने कहा, 'राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री से मिले निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. अब यह हमारी बारी है.' यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि भारत और रूस के रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के बाद पहली बार विदेश यात्रा में रूस का दौरा किया था. अब, पुतिन का भारत आना दोनों देशों के बीच और भी मजबूत रिश्तों का संकेत है.

यह युद्ध का युग नहीं

इस यात्रा के दौरान पुतिन और मोदी दोनों के बीच यूक्रेन युद्ध, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद हुए वैश्विक बदलावों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. भारत ने यूक्रेन युद्ध पर हमेशा तटस्थ रुख अपनाया है. प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से यह कहा था कि 'यह युद्ध का युग नहीं है'. भारत ने रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में पारित प्रस्तावों पर वोट करने से भी परहेज किया है और पुतिन की सार्वजनिक आलोचना से भी बचा है.

नई बातचीत का रास्ता खोल सकता है ये दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 में एक ऐसा कदम उठाया, जो बहुत कम नेताओं ने किया. उन्होंने रूस और यूक्रेन दोनों का दौरा किया और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेन्स्की से भी मुलाकात की. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर में रूस के कज़ान में ब्रिक्स समिट के लिए भी गए थे. पुतिन का यह आगामी दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूती दे सकता है और रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव को लेकर भी नई बातचीत का रास्ता खोल सकता है.

आखिरी बार 2021 में भारत आए थे पुतिन 

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इससे पहले 06 दिसंबर 2021 में भारत की यात्रा की थी. उस वक्त वह केवल 4 घंटे के लिए भारत आए थे और इसी दौरान भारत-रूस के बीच 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे. इसमें मिलिट्री और तकनीकी समझौते भी शामिल थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज बंद हुआ तो LPG के लिए छटपटाने लगी दुनिया, अब अगर ईरान ने इस रास्ते को रोका तो क्या होगा?
होर्मुज बंद हुआ तो LPG के लिए छटपटाने लगी दुनिया, अब अगर ईरान ने इस रास्ते को रोका तो क्या होगा?
Israel US Iran War Live: ईरान का दावा- 700 मिसाइलें और 3600 ड्रोन हमले किए, ट्रंप बोले- 'मैंने सुप्रीम लीडर का ऑफर ठुकराया'
Live: ईरान का दावा- 700 मिसाइलें और 3600 ड्रोन हमले किए, ट्रंप बोले- 'सुप्रीम लीडर का ऑफर ठुकराया'
'होर्मुज बंद करने वाले ईरान के नौसेना कमांडर को उतारा मौत के घाट', जंग के बीच इजरायल का बड़ा दावा
'होर्मुज बंद करने वाले ईरान के नौसेना कमांडर को उतारा मौत के घाट', जंग के बीच इजरायल का बड़ा दावा
'खार्ग द्वीप पर कब्जा करना चाहता दुश्मन...', ईरानी संसद के स्पीकर ने खड़ी कर दी फौज, अमेरिका को खुली चेतावनी
'खार्ग द्वीप पर कब्जा करना चाहता दुश्मन', ईरानी संसद के स्पीकर ने खड़ी कर दी फौज, अमेरिका को खुली चेतावनी

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज बंद हुआ तो LPG के लिए छटपटाने लगी दुनिया, अब अगर ईरान ने इस रास्ते को रोका तो क्या होगा?
होर्मुज बंद हुआ तो LPG के लिए छटपटाने लगी दुनिया, अब अगर ईरान ने इस रास्ते को रोका तो क्या होगा?
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बढ़ाई बागी विधायक पूजा पाल की मुश्किल! कहा- टिकट मिला तो...
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बढ़ाई बागी विधायक पूजा पाल की मुश्किल! कहा- टिकट मिला तो...
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
IIT Kanpur: IIT कानपुर के हॉस्टलों में लगेगा नया सेफ्टी सिस्टम, छात्रों को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल
IIT कानपुर के हॉस्टलों में लगेगा नया सेफ्टी सिस्टम, छात्रों को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल
72 घंटे, 24 घंटे और 8 घंटे... टिकट कब कैंसिल कराने पर कितना रिफंड, एक क्लिक में समझें कैसे कटी आपकी जेब?
72 घंटे, 24 घंटे और 8 घंटे... टिकट कब कैंसिल कराने पर कितना रिफंड, एक क्लिक में समझें कैसे कटी आपकी जेब?
Embed widget