एक्सप्लोरर

रूस के ताबड़तोड़ हमलों से ढीले पड़े जेलेंस्की के तेवर! यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फिर लगाई युद्धविराम की गुहार

रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी शुक्रवार को यूक्रेन के एनर्जी संस्थानों में किए गए हमलों की पुष्टि की. रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यूक्रेन के एनर्जी संस्थान युद्ध में उनकी आर्मी की मदद कर रहे हैं.

Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ जहां डोनाल्ड ट्रंप लगातार युद्ध खत्म कराने की बात कर रहे हैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शांति समझौता चाह रहे हैं. वहीं, शुक्रवार (07 मार्च, 2025) को रूस ने बड़े पैमाने पर यूक्रेन के एनर्जी संस्थानों पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक कर दिया.

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश के महत्वपूर्ण संस्थानों पर रूस के हवाई हमलों को रोकने के लिए आपसी सामंजस्य बनाने को फिर से दोहराया है. देश की ऊर्जा सुविधाओं पर हवाई बमबारी को रोकने के लिए जेलेंस्की ने कीव, वाशिंगटन और मॉस्को के साथ आने का आह्वान किया है. रूस यूक्रेन युद्ध चौथे वर्ष में प्रवेश कर गया है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, 'वास्तविक शांति स्थापित करने के लिए सबसे पहला कदम ये होगा कि रूस और यूक्रेन को नौसैनिक हमलों को रोकना होगा.' उन्होंने आगे कहा, 'यूक्रेन शांति समझौता करने के लिए तैयार है और वो यूक्रेन ही है जो युद्ध की शुरुआत से ही शांति चाहता है लेकिन दिक्कत ये है कि रूस युद्ध नहीं रोकना चाह रहा.'

'रूस ने 58 मिसाइलें और लगभग 200 ड्रोन दागे' 
यूक्रेन की वायु सेना ने कहा, 'रूस ने कम से कम 58 मिसाइलें और लगभग 200 ड्रोन दागे हैं, जिससे पूर्व में खार्किव से लेकर पश्चिम में टेरनोपिल तक पूरे देश में एनर्जी संस्थानों को काफी नुकसान हुआ है'. आपातकालीन सेवाओं द्वारा जारी की गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि खार्किव क्षेत्र में मलबे से भरी सड़कों पर अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.

जेलेंस्की को मिला एर्दोगन का साथ
रूस यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर जेलेंस्की को दूसरे देशों के नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है. यूक्रेन के सहयोगियों ने उनके युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन किया है. शुक्रवार को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन जिन्होंने हाल ही में यूक्रेनी नेता की मेजबानी की थी उन्होंने भी इसे अपना समर्थन दिया. तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा, 'हम सीजफायर के सुझावों का पूरा समर्थन करते हैं जितनी जल्दी हो सके दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू होना चाहिए. समुद्र और आसमान से हो रहे हमलों को रोका जाना चाहिए. 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने की हमलों की पुष्टि
रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी शुक्रवार को यूक्रेन के एनर्जी संस्थानों में किए गए हमलों की पुष्टि की. रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यूक्रेन के एनर्जी संस्थान युद्ध में उनकी आर्मी की मदद कर रहे हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, रूस सिर्फ उन्हीं ऊर्जा संस्थानों पर हमले कर रहा है जो यूक्रेन के मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉप्लेक्स से जुड़े हैं'.

यूक्रेन की एयर फोर्स ने बताया कि उन्होंने हवाई हमलों को रोकने के लिए पहली बार फ्रांसीसी मिराज लड़ाकू विमानों को तैनात किया है. जो पिछले महीने ही यूक्रेन को दिए गए थे. लड़ाकू विमानों ने एयर डिफेंस यूनिट के साथ मिलकर 34 मिसाइलों और 100 ड्रोनों को मार गिराया. 

यूक्रेन में सबसे बड़ी निजी ऊर्जा आपूर्तिकर्ता डीटीईके के मुताबिक, ओडेसा के काला सागर क्षेत्र में उनके संस्थानों को लगातार चौथी बार निशाना बनाया गया. रात भर हुए हमले के बाद मध्य पोल्टावा क्षेत्र में गैस सुविधाओं ने कार्य करना बंद कर दिया.

ये भी पढ़ें:

बांग्लादेश में हिंसक चरमपंथियों की रिहाई पर भारत ने जताई चिंता, मोहम्मद यूनुस को दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: 'सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान
Live: 'सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान
Nepal Politics: नेपाल में सियासी भूचाल! बालेन शाह के शपथ लेते ही पूर्व PM केपी ओली गिरफ्तार, Gen-Z प्रोटेस्ट का हिसाब?
नेपाल में सियासी भूचाल! बालेन शाह के शपथ लेते ही पूर्व PM केपी ओली गिरफ्तार, Gen-Z प्रोटेस्ट का हिसाब?
PM Modi-Trump: ट्रंप और PM मोदी की फोन पर बातचीत में एलन मस्क की एंट्री? रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा, जानें पूरा सच
ट्रंप और PM मोदी की फोन पर बातचीत में एलन मस्क की एंट्री? रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा, जानें पूरा सच
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान
Live: 'सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL 2026 Live Streaming: कहां-कहां लाइव देख सकते हैं IPL के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
कहां-कहां Live देख सकते हैं IPL 2026 के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
Friday OTT Release: 'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें एंजॉय
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
पर्पल साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाया मिनिमल ग्लैम का जादू, सादगी में जीता लोगों का दिल
पर्पल साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाया मिनिमल ग्लैम का जादू, सादगी में जीता लोगों का दिल
High Court Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बड़ा मौका, हाई कोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बड़ा मौका, हाई कोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
Embed widget