एक्सप्लोरर

YouTube CEO: कौन हैं भारतीय-अमेरिकी नील मोहन, जो बने यूट्यूब के नए सीईओ

YouTube New CEO: भारतीय-अमेरिकी नील मोहन (Neal Mohan) को 2015 में YouTube में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर नियुक्त किया गया था. उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक किया है.

Neal Mohan New YouTube CEO: भारतीय-अमेरिकी नील मोहन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के नए सीईओ होंगे. इससे पहले यूट्यूब की सीईओ सुसान वोजिकी (Susan Wojcicki) ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. भारतीय मूल के नील मोहन Susan Wojcicki की जगह लेंगे. नील मोहन अभी यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं. वो लंबे वक्त से सुसान वोजिकी के सहयोगी रहे हैं.

नील मोहन अब माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई सहित यूएस-आधारित वैश्विक दिग्गजों के शीर्ष पर भारतीय मूल के सीईओ की बढ़ती सूची में शामिल होंगे. 

कौन हैं नील मोहन?

नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक किया है. वो लंबे वक्त से सुसान वोजिकी के सहयोगी रहे, 2007 में DoubleClick अधिग्रहण के साथ Google में शामिल हुए थे. मोहन को 2015 में YouTube में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर नियुक्त किया गया था. उन्होंने YouTube में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए शॉर्ट्स, म्यूजिक और सब्सक्रिप्शन पर फोकस किया. नील मोहन माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी काम कर चुके हैं.

नील मोहन ने क्या कहा?

नील मोहन ने कहा कि वह इस महत्वपूर्ण मिशन को जारी रखने के लिए उत्साहित हैं और एक नए भविष्य की आशा कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ''धन्यवाद, सुसान वोजिकी, वर्षों से आपके साथ काम करना अद्भुत रहा है. आपने YouTube को रचनाकारों और दर्शकों के लिए एक असाधारण घर बना दिया है. मैं इस महत्वपूर्ण मिशन को जारी रखने के लिए उत्साहित हूं.”

सुसान वोजिकी ने क्यों दिया इस्तीफा?

टिकटॉक और फेसबुक की रील्स जैसी शॉर्ट-फॉर्म वीडियो सेवाओं और नेटफ्लिक्स जैसी स्ट्रीमिंग सेवाओं के साथ प्रतिस्पर्धा के बीच यूट्यूब के विज्ञापन राजस्व में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट आई है. बता दें कि Susan Wojcicki ने एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे का एलान किया. उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है. वे अपनी फैमिली, हेल्थ और पर्सनल प्रोजेक्ट को लेकर नया काम शुरू करेंगी.

ये भी पढ़ें:

ब्रिटेन से पुर्तगाल तक भारतीय मूल के लोग बनें पीएम, क्या अब अमेरिकी में भारत की बेटी बनेगी राष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया फैसला करे कौन...', अमेरिकी हमले में ईरानी अधिकारी की पत्नी की मौत पर पेजेश्कियन ने उठाए गंभीर सवाल
'दुनिया फैसला करे कौन...', ईरानी अधिकारी की पत्नी की मौत पर पेजेश्कियन ने उठाए गंभीर सवाल
Iran-US War: होर्मुज खुलेगा या नहीं? US खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानें अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर क्या पता चला
होर्मुज खुलेगा या नहीं? US खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर क्या पता चला
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ईरान ने ठुकराई अमेरिका की शर्तें, बातचीत के लिए मिलने से किया मना, खत्म नहीं होगी जंग?
ईरान ने ठुकराई अमेरिका की शर्तें, बातचीत के लिए मिलने से किया मना, खत्म नहीं होगी जंग?

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, इवेंट में रॉयल अंदाज में दिखे 'जसकीरत'
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget