एक्सप्लोरर

Ebrahim Raisi: कौन थे ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, 5 हजार लोगों को दिलाई थी फांसी की सजा

Ebrahim Raisi: हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके विदेश मंत्री समेत 9 लोगों की मौत हो गई है. इब्राहिम रईसी ऐसे नेता हैं, जिनके समय में 5 हजार लोगों को फांसी की सजा दी गई. 

Ebrahim Raisi: ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की रविवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद मौत हो गई, उनके साथ हेलिकॉप्टर में सवार अन्य 8 लोगों के भी मारे जाने की खबर है. ऐसे में पूरी दुनिया का ध्यान इब्राहिम रईसी की तरफ खिंच गया है. लोग यह जानने में जुट गए हैं कि आखिर इब्राहिम रईसी कौन हैं, उनका राजनीतिक इतिहास क्या रहा है? ईरान की सरकार इस हादसे को हार्ड लैंडिंग बता रही है, लेकिन दुनिया के राजनीतिक विश्लेषक अन्य पहलुओं पर भी विचार कर रहे हैं. क्योंकि इब्राहिम रईसी का नाम ईरान में हुई सामूहिक फांसी से भी जुड़ा है.

साल 1988 में ईरान में सामूहिक रूप से दी गई फांसी में भी इब्राहिम रईसी का नाम जुड़ा है, ऐसे में अमेरिका समेत कई देशों से इब्राहिम रईसी प्रतिबंधों का सामना कर रहे थे. इब्राहिम रईसी की दुनिया में काफी कट्टरवादी छवि है. ईरान के 63 वर्षीय नेता इब्राहिम रईसी पॉलिटिक्स से पहले ईरान की न्यायपालिका से जुड़े थे. पहले चुनाव के दौरान उदारवादी छवि वाले नेता मौलवी हसन रूहानी से रईसी हार गए थे. इसके बाद इब्राहिम रईसी एक बार फिर चुनाव लड़े और इस बार उन्होंने कम मार्जिन से चुनाव में जीत हासिल की.

साल 2017 में इब्राहिम रईसी बने राष्ट्रपति
साल 2017 के चुनाव में रईसी के सभी विरोधियों को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था, क्योंकि रईसी विरोधी नेता ईरान की जांच प्रणाली का सामना कर रहे थे. इस चुनाव में रईसी को ईरान की 2.89 वोटर्स में से 62 फीसदी वोट मिले थे. इसे इस्लामिक गणराज्य ईरान के इतिहास में सबसे कम वोट प्रतिशत माना जाता है. साल 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद जब इब्राहिम से साल 1988 में हुई सामूहिक फांसी के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. ईरानी मीडिया के मुताबिक, सामूहिक रूप से फांसी पाने वालों में राजनीतिक बंदी, उग्रवादी और अन्य लोग शामिल थे.

इब्राहिम के समय में 5 हजार लोगों को दी गई फांसी
बताया जाता है कि ईरानी विपक्षी समूह मुजाहिदीन-ए-खल्क के सदस्यों ने सद्दाम हुसैन की मदद से भारी हथियारों से लैस होकर ईरानी सीमा पर धावा बोल दिया था, उस दौरान ईरान ने मुजाहिदीन के हमले को विफल कर दिया था. उसी समय देश में मुकदमे शुरू हुए और प्रतिवादियों से पहचान बताने के लिए कहा गया. एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मुजाहिदीन' का जवाब देने वालों को तुरंत मौत के घाट उतार दिया गया. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों का अनुमान है कि उस समय ईरान में कम से कम 5 हजार लोगों को फांसी दी गई. इब्राहिम रईसी उस समय फांसी की सजा देने वाले आयोग से जुड़े थे.

इब्राहिम के आदेश पर इजरायल में हुआ था हमला
ईरान 85 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खुमैनी द्वारा शासित है, लेकिन राष्ट्रपति के रूप में रईसी सेवा दे रहे हैं. रईसी ने अप्रैल महीने में इजरायल पर हमले का भी समर्थन किया था. इस दौरान इजरायल पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागी गई. यह हमला सीरिया के दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हुए संदिग्ध हमले के बाद किया गया था. इब्राहिम रईसी साल 2022 में हिजाब पहनने को लेकर हुए विरोध में भी शामिल थे. महीनों तक चली सुरक्षा कार्रवाई में 500 से अधिक लोग मारे गए और 22 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया.

यह भी पढ़ेंः जिस हेलीकॉप्टर 'बेल 212' में इब्राहिम रईसी थे, वह पहले भी ले चुका है कई लोगों की जान, अमेरिका से है लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
US-Iran War: अमेरिका ने इधर ईरान को भेजा शांति प्रस्ताव, उधर 2,000 और सैनिक जंग में उतारे, ट्रंप के इरादे क्या?
अमेरिका ने इधर ईरान को भेजा शांति प्रस्ताव, उधर 2,000 और सैनिक जंग में उतारे, ट्रंप के इरादे क्या?
ट्रंप ने किया जंग में जीत का बड़ा दावा, बोले- ईरान मान गया, हमें भेजा बहुत कीमती गिफ्ट
ट्रंप ने किया जंग में जीत का बड़ा दावा, बोले- ईरान मान गया, हमें भेजा बहुत कीमती गिफ्ट
Meta Case: बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta Case: बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
Embed widget