By: ABP Live | Updated at : 11 Jun 2022 02:08 PM (IST)
paytm से रिचार्ज कराने पर देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज
Paytm Extra Charge Announcement: कुछ महीने पहले PhonePe ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज लेने का एलान किया था. खबर सामने आने के बाद ग्राहकों ने इस एक्स्ट्रा चार्ज का काफी विरोध किया. अब PayTM ने भी फोन पे की तरह एक्स्ट्रा चार्ज की घोषणा की है. PayTM ने भी मोबाइल रिचार्ज पर एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है.
अगर आप Paytm से मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो 1 रुपये से लेकर 6 रुपये तक सर्विस चार्ज देना पड़ सकता है. इस सर्विस चार्ज की वास्तविक राशि आपके रिचार्ज की राशि पर निर्भर करती है. यह राशि आपके रिचार्ज की राशि के अनुसार काम या ज्यादा हो सकती है. यह 1-6 रुपये तक का एक्स्ट्रा चार्ज पेटीएम के जरिए होने वाले सभी तरह के पेमेंट मोड पर लागू होगा. यदि आप पेटीएम से यूपीआई पेमेंट भी करते हैं तो भी यह चार्ज लग सकता है.
आंदोलन के अखाड़े ट्विटर पर कई यूजर्स ने इस एक्स्ट्रा चार्ज का विरोध किया है. किंतु paytm ने कहा, "यह चार्ज प्लेटफॉर्म चार्ज के रूप में लिया जा रहा है." यहां हम यह स्पष्ट करदे कि यह एक्स्ट्रा चार्ज आपसे तभी लिया जाएगा जब आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करेंगे.
Paytm का 2019 का बयान
2019 में पेटीएम ने कहा था कि वह किसी भी ग्राहक से कभी भी किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेगा. अब अपनी कही बात से paytm कैसे पलट गया यह तो वही जाने. Paytm ने इस बयान के संबंध में ब्लॉग के लिंक के साथ एक ट्वीट किया था. ट्वीट तो आज भी मौजूद है लेकिन ब्लॉग का लिंक एक्सपायर हो गया.
PhonePe के एक्स्ट्रा चार्ज की घोषणा
2021 अक्तूबर में PhonePe ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि वह अब मोबाइल रिचार्ज के लिए एक्स्ट्रा शुल्क लेगा. कंपनी के बयान के मुताबिक 50 रुपये से अधिक के रिचार्ज पर 1 रुपये का चार्ज लगता, वहीं यदि आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करते हैं तो आपसे 2 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. बात वही है जितना ज्यादा का रिचार्ज उतना ज्यादा एक्स्ट्रा चार्ज.
Teenage Alcoholism: Teenage में एल्कोहल पीने से ब्रेन पर पड़ता है यह इफेक्ट
Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्चिंग में कुछ ही घंटे बाकी, लॉन्च से पहले यहां जान लें सारी डिटेल्स
Google Pixel 10a हो गया लॉन्च, कब शुरू होगी बिक्री? जानें सबसे सस्ते पिक्सल फोन से जुड़ी हर जानकारी
iPhone 17e vs Google Pixel 10a: दोनों अपकमिंग फोन में से कौन-सा होगा ज्यादा दमदार, यहां जानें सारी डिटेल्स
आईफोन को देगा टक्कर, गूगल ने नए पिक्सल फोन से हटाया पर्दा, जानें कब होगा लॉन्च
नए साल पर खरीदना है नया फोन? 10,000 से कम दामों में दमदार फीचर्स के साथ मौजूद हैं ये ऑप्शंस
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के जीत से ज्यादा हारने के चांस, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया