Buddha Places: भारत में बुद्ध से जुड़े कौन से प्रमुख स्थल है, बजट में हुआ इनके विकास का जिक्र
बौद्ध धर्म के संस्थापक थे गौतम बुद्ध. इन्हें एशिया का ज्योति पुंज कहा जाता है. भगवान बुद्ध ने भारत के जिस जिस स्थान पर विहार किया वहां बौद्ध तीर्थस्थल हैं.
बोधगया, बिहार - बौधगया हिंदुओं और बौद्धों के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है. यहां गौतम बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर आत्मज्ञान प्राप्त किया था. इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है.
महारपरिनिर्वाण मंदिर, कुशीनगर - इस मंदिर में भगवान बुद्ध की 6.1 मीटर ऊंची मूर्ति लेटी हुई मुद्रा में रखी है. यह मूर्ति उस काल को दर्शाती है जब 80 वर्ष की आयु में भगवान बुद्ध ने अपने पार्थिव शरीर को छोड़ दिया था
धमेख स्तूप, सारनाथ - ये वह जगह है जहां बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था. बौद्ध अनुयानियों के लिए ये एक पवित्र स्थल माना जाता है. यह जगह उत्तरप्रदेश के वाराणसी के पास स्थित है.
श्रावस्ती का स्तूप, बहराइच - यूपी के बहराइच में स्थित श्रावस्ती के स्तूप में बुद्ध लंबे समय तक रहे. कहा जाता है कि इस स्थान पर 27 सालों तक भगवान बुद्ध रहे थे. यहां बौद्ध मठ और भगवान बुद्ध का मंदिर भी है.
कौशाम्बी - यूपी के कौशाम्बी में स्थित बौद्ध स्तूप के नीचे बुद्ध भगवान के केश तथा नख सुरक्षित हैं. कहा जाता है कि बुद्ध 6वें या 9वें वर्ष की आयु में यहां आए थे.