एक्सप्लोरर
Budh Asta 2023: वृषभ राशि में बुध के अस्त होने से बढ़ेंगी इन 4 राशियों की मुश्किलें
Mercury Set in Taurus: बुध 19 जून को वृषभ राशि में अस्त होंगे. बुध के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों की समस्याएं बढ़ने वाली हैं. इन राशि के लोगों को करियर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
बुध अस्त 2023
1/9

जब कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब पहुंच जाता है, तो उस ग्रह की अस्त होने की अवस्था बनती है. अस्त के दौरान वो ग्रह अपनी सारी शक्तियां खो देता है. इसे ही ग्रह का अस्त होना कहा जाता है. बुध ग्रह तर्क और बुद्धि के कारक हैं. बुध की स्थिति मजबूत हो तो हर काम में सफलता मिलती है. वहीं बुध के अस्त होने से राशियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. बुध 19 जून 2023 की सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वृषभ राशि में अस्त होंगे. बुध के अस्त होने से 4 राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.
2/9

मिथुन राशि- बुध के अस्त होने से मिथुन राशि वालों को करियर के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस अवधि में आपको उचित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने होगी. कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम के लिए पर्याप्त सराहना नहीं मिलेगी. करियर में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.
Published at : 13 Jun 2023 10:37 AM (IST)
और देखें

























