एक्सप्लोरर
Sarkari Yojana: मोदी सरकार की 5 योजनाओं के जरिए आप कर सकते हैं अपने घरेलू वर्कर की मदद! जानें डिटेल्स
Modi Government Schemes: मोदी सरकार बीते कुछ वर्षों में कई ऐसी स्कीमें लेकर आई है जिससे घरेलू वर्कर की मदद की जा सकती है.
प्रतिकात्मक फोटो
1/6

Government Schemes For Domestic Workers: हम आप में से कई लोग घर के कामकाज करने के लिए घरेलू वर्कर रखते हैं. जो घर की सफाई से लेकर, खाना पकाते हैं. तो कुछ ऐसे लोग होते हैं जो गाड़ियां भी चलाते हैं. ऐसे लोगों की माली हालत में पहले के मुकाबले सुधार आया है बावजूद इसके ये लोग गरीबी में रहने को मजबूर हैं. ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें वित्तीय तौर पर सशक्त बनाने में उनकी आप मदद कर सकते हैं. आइए डालते हैं ऐसी कुछ सरकारी योजनाओं पर जिनके द्वारा इनकी मदद की जा सकती है.
2/6

1. जनधन बैंक खाता - आप अपने घर में काम करने वाले घरेलू वर्कर की मदद बैंक खाता खुलवाने में कर सकते हैं. प्रधानमंत्री जनधन योजना ( Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के तहत उनका खाता खुलवाया जा सकता है. जनधन खाते में कोई मिनमम बैलेंस नहीं रखना होता है. साथ ही खाताधारक को Rupay Debit Card मिलता है. इस कार्ड के साथ 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है. इसके अलावा 10,000 रुपये की ओवरड्रॉफ्ट फैसिलिटी भी मिलती है.
Published at : 07 Sep 2022 05:39 PM (IST)
और देखें



























