हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनBirthday Special: पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस और नेशनल अवार्ड विनर Keerthy Suresh का जन्मदिन आज, जानिए कैसा रहा है उनका अबतक का सफर
Birthday Special: पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस और नेशनल अवार्ड विनर Keerthy Suresh का जन्मदिन आज, जानिए कैसा रहा है उनका अबतक का सफर
Written By : abp news | Updated at : 17 Oct 2021 08:51 AM (IST)
कीर्ति सुरेश
1/6
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अक्सर अपने लुक्स, स्टाइल और एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. कीर्ति आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. वह तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में नजर आती हैं. वह फिल्म निर्माता सुरेश कुमार और एक्ट्रेस मेनका की बेटी हैं. नीचे की स्लाइड में डालें उनके अबतक के सफर पर एक नजर.
2/6
कीर्ति ने साल 2000 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म में काम करना शुरू किया था. वह इसके बाद लंबे समय तक फिल्मों में नजर नहीं आईं थीं. (फोटो: सोशल मीडिया)
3/6
कीर्ति ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है. वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने में कामयाब रहीं. (फोटो: सोशल मीडिया)
4/6
साल 2013 में एक्ट्रेस ने मलयालम फिल्म 'गीतांजलि' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. (फोटो: सोशल मीडिया)
5/6
कीर्ति तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में दिखाई देती हैं. वह अपनी एक्टिंग की वजह से जमकर सुर्खियां बटोरती हैं. (फोटो: सोशल मीडिया)
6/6
कीर्ति ने बायोपिक महानति (2018) में एक्ट्रेस सावित्री का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड अपने नाम किया था. (फोटो: सोशल मीडिया)