अब इस नई थेरेपी से नशे की लत में मिलेगा जल्द छुटकारा
अमेरिका के गल्वेस्टोन स्थित टेक्सास यूनिवर्सिटी की हेल्थ डिपार्टमेंट के रिसर्चर्स की अगुआई वाली टीम ने कमजोर संकेतकों को बहाल करने के लिए छोटे अणु वाले चिकित्सा पदार्थों की एक अलग डिजाइन तैयार की गई है. (तस्वीर: गूगल फ्री इमेज)
रिसर्चर्स ने पाया है कि मादक पदार्थ के आदी लोगों में सेरोटोनिन 2सी रिसेप्टर ठीक प्रकार से काम नहीं करता है. (तस्वीर: गूगल फ्री इमेज)
किसी को यह लत एक बार लग जाती है तो उसका दिमाग मादक पदार्थों की ओर तेजी से बढ़ जाता है. जिससे उसका खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है. इन बदलावों के लिए सिरोटोनिन एक प्रमुख भूमिका निभाता है. यह एक दिमागी रसायन है जो तंत्रिका क्षेत्र में सूचनाएं फैलाता है. (तस्वीर: गूगल फ्री इमेज)
रिसर्च से पता चला है कि नई थेरेपी से मादक पदार्थों के आदी लोगों के दिमागी असंतुलन को ठीक करने में मदद मिल सकती है. (तस्वीर: गूगल फ्री इमेज)
रिसर्च के मुताबिक, इस नई थेरेपी का जब चूहों पर परीक्षण किया गया तो इसे जानवरों में लत कम करने में प्रभावी पाया गया. इस रिसर्च को जर्नल ऑफ मेडिसिनल केमिस्ट्री ने प्रकाशित किया है. जब भी कोई व्यक्ति रोजाना मादक पदार्थो का सेवन करता है तो उसके दिमाग की स्थिति इस तरीके से बदल जाती है कि वह नकारात्मक परिणामों के बावजूद मादक पदार्थ छोड़ नहीं पाता है. (तस्वीर: गूगल फ्री इमेज)
हाल में रिसर्चर्स ने नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए एक थेरेपी तैयार की है. यह थेरेपी मादक पदार्थो के सेवन से दिमाग में होने वाले असंतुलन को दूर करने में मदद कर सकता है. भविष्य में मादक पदार्थों के आदी लोगों को ठीक करने और इसके सेवन से बचाने में मदद कर सकती है. (तस्वीर: गूगल फ्री इमेज)