एक्सप्लोरर
Mayawati Birthday : मायावती ने क्यों नहीं की शादी, क्यों रखती हैं शॉर्ट हेयर? इंटरव्यू में पूछे गए सवाल तो मिला ये जवाब
बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार (15 जनवरी 2024) को 68 साल की हो गईं. एक स्कूल टीचर से चार बार यूपी का सीएम बनने का सफर तय करने वाली मायावती का आज जन्मदिन है.
मायावती का आज 68वां जन्मदिन है.
1/8

मायावती राजनीति में आने से पहले एक स्कूल में शिक्षक थीं. उनका सपना IAS बनने का था लेकिन उन्होंने 1984 में टीचर की नौकरी छोड़ दी और राजनीति में आ गईं. मायावती 3 जून 1995 में देश की पहली दलित मुख्यमंत्री बनीं. मायावती अविवाहित हैं. एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया था कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की, तो उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह बताई थी. इतना ही नहीं बसपा चीफ ने ये भी बताया था कि वे शॉर्ट हेयर क्यों रखती हैं?
2/8

मायावती से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का फैसला क्यों किया? इस पर मायावती ने जवाब दिया था, ''जब मैंने डॉक्टर आंबेडकर और दूसरे बहुजन नायकों के जीवन के बारे में अध्ययन किया, तो मुझे लगा कि ये लोग अब नहीं रहे, ऐसे में मुझे इनके सपनों को पूरा करना होगा, लेकिन ये काम इतना आसान नहीं है, इसके लिए 24 घंटे का समर्पण चाहिए. इसलिए मैंने जीवनभर अविवाहित रहने का फैसला किया.''
Published at : 15 Jan 2024 12:02 PM (IST)
और देखें



























