एक्सप्लोरर
पद्मावती विवाद में कूदी विवादित नेता राज ठाकरे की पार्टी मनसे
1/5

विवादित नेता राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का कहना है कि विवादित फिल्म ‘पद्मावती’ को देखने के बाद ही वह फिल्म को लेकर अपना रुख तय करेंगे. दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म का कुछ संगठन विरोध कर रहे हैं.
2/5

उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी इतिहास से छेड़छाड़ का अधिकार नहीं है. ट्रेलर ने कुछ लोगों की भावनाएं आहत की हैं और भंसाली को उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा.’’ इससे पहले फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड अलायड मजदूर संघ के अध्यक्ष रहे घाटकोपर (पश्चिम) विधानसभा से विधायक ने कहा कि इसके विरोध में उनका संगठन भंसाली की अगली फिल्म में उनके साथ काम नहीं करेगा.
Published at :
और देखें

























