एक्सप्लोरर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले, 'लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पास टेंपो में बैठने लायक सवारी भी नहीं बचेगी'
Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम 400 पार का नारा लगाए तो कांग्रेस को दिक्कत होती है. अगर कांग्रेस में दम है तो वह 500 पर का नारा लगाए.
दोपहर में इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इससे पहले इंदौर के दलाल बाग में दल बदल कार्यक्रम में हिस्सा लिया और हजारों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई. ये पूरा कार्यक्रम कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने प्लान किया था.
1/8

इस मौके पर मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस की मौजूदा हालात पर चुटकी ली. डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि हम 400 पर का नारा लगाए तो कांग्रेस को दिक्कत होती है.
2/8

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस में दम है तो वह 500 पर का नारा लगाए. डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के पहले तीन डिजिट में सांसद थे उसके बाद 2019 में 52 सांसद रह गए यानी केवल एक बस में बैठ जाएं. साथ ही यह भी कहा कि 2024 में कांग्रेस के जितने सांसद जीतेंगे वह सब एक टेंपो में ही समा जाएंगे और उनको इस बार बस भी नसीब नहीं होगी. इस पर मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाई .
Published at : 25 Apr 2024 11:10 PM (IST)
और देखें

























