एक्सप्लोरर

In Photos: ठेकेदार का कारनामा, दो पटरियों के बीच खड़ा किया बिजली का पोल, तस्वीरें देख चकरा जाएगा माथा

मध्य प्रदेश के सागर में बीना-सागर-कटनी थर्ड लाइन का काम चल रहा है. यहां पर दो पटरियों के बीच बिजली का भारी-भरकम पोल खड़ा कर दिया गया है.

(पटरियों के बीच बिजली का खंभा)

1/7
मध्य प्रदेश के सागर में बीना-सागर-कटनी थर्ड लाइन का काम चल रहा है. इसमें रेलवे के अधिकारियों की नाक के नीचे नरयावली से ईसरवारा रेलवे स्टेशन के बीच में पटरियों के बीच हास्यास्पद और अजूबा बना दिया है, जिसे देखकर आप भी अचंभित रह जाएंगे. दरअसल यहां पर दो पटरियों के बीच बिजली का भारी-भरकम पोल खड़ा कर दिया गया है. यह रेलवे की ओएचई लाइन का हैवी पोल है, जिससे ट्रेन के इंजन को बिजली सप्लाई मिलती है. मामला उजागर होने के बाद अब रेलवे ठेकेदार से लेकर अधिकारी तक एक-दूसरे पर गलती थोप रहे हैं.

2/7
बीना-कटनी के बीच रेलवे की तीसरी लाइन का काम चल रहा है. स्मार्ट इंजीनियरिंग का दावा करने वाली रेलवे ने नरयावली से ईसरवारा के बीच 7.5 किलोमीटर की रेल लाइन में ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि काबलियत पर सवाल उठने लगे हैं. निर्माण विभाग ने यहां ट्रेन का ट्रैक बिछाया और इलेक्ट्रिक विभाग ने बीच ट्रैक पर ही बिजली का खंभा लगा दिया. ईसरवारा रेलवे स्टेशन बहुत छोटा स्टेशन है इसलिए यहां चार कमरों का छोटा सा स्टेशन बना हुआ है.

3/7
एक ठेकेदार की गलती के कारण यहां एक साथ दो गलतियां की गई हैं. पहले ठेकेदार ने गलत पटरी बिछा दी तो दूसरे ने पटरी के अंदर ओएचई हाईटेंशन बिजली लाइन का पोल लगाकर उस पर से बिजली की लाइन तक बिछा दी. यह लाइन ठीक ईसरवारा स्टेशन के मुख्य भवन के ऊपर से गुजर रही है.

4/7
पहली नजर में यहां पर यदि कोई नजारा देखे तो माथा पीठता रह जाएगा. रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार ठेकेदारों के इस नायाब अजूबे काम को सुधारने के लिए अब नए सिरे से पटरी को शिफ्ट किया जाएगा. इसके लिए लाखों रुपए का खर्च किया जाएगा.

5/7
ठेकेदार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं. इसके बावजूद मौके पर जो हास्यास्पद और घटिया इंजीनियरिंग का नमूना दिख रहा है, वह रेलवे ठेकेदारों की लापरवाही का नमूना बन गया है. मामले में जानकारी ली गई तो पता चला कि ठेकेदार ने सेंटर ट्रैक; (ले-आउट ) से अलाइनमेंट मिलाए बगैर 3 से 5 मीटर दूरी तक पटरी बिछा दी.

6/7
इलेक्ट्रिक विभाग ने यह खामी दूर कराने की बजाय पटरी पर ही पोल लगा दिया. इस तरह की गड़बड़ी ईसरवारा स्टेशन की बिल्डिंग के पास भी की गई है. यहां भी पोल पटरी के अंदर की ओर लगा दिए गए जबकि ओएचई लाइन भी बिछा दी गई है. यह लाइन रेलवे ट्रैक के बजाय स्टेशन बिल्डिंग के ऊपर से निकल रही है.

7/7
रेलवे विभाग के नियमानुसार अर्थवर्क के दौरान ही सेंटर ट्रैक के हिसाब से काम शुरू होता है. इसके बाद स्लीपर, गिट्टी और ट्रैक बिछाया जाता है. सेंटर ट्रैक से 3.10 मीटर की दूरी पर फाउंडेशन तैयार कर खंभे लगाए जाते हैं. अब ट्रैक का अलाइनमेंट मिलने के लिए 1 किलोमीटर की लाइन को इलेक्ट्रिक लाइन के हिसाब से शिफ्ट करना होगा। इस काम में लाखों रुपए का खर्च आएगा और तीन से चार हफ्तों का अतिरिक्त समय भी लगेगा.

मध्य प्रदेश फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल

असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?

Embed widget