महाराष्ट्र: जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री, दूसरे ट्रेन से कटे, हादसे की भयानक तस्वीरें
एबीपी स्टेट डेस्क | 22 Jan 2025 06:36 PM (IST)
1
महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर बुधवार (22 जनवरी) को बड़ा हादसा हो गया. यहां पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद अफरा तफरी मच गई.
2
अफवाह के यात्रियों ने डरकर ट्रेन से छलांग लगा दी. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
3
आग की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप मच गया और भागते समय कुछ यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया.
4
घटना मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस जलगांव और परांडा स्टेशन के बीच की बताई जा रही है.
5
यात्री ने बताया कि जब ट्रेन चल रही थी तो लोग कूद पड़े क्योंकि ट्रेन में आग लग गई और उसके आगे बेंगलुरु एक्सप्रेस चल रही थी.