By: ABP Live | Updated at : 25 Jun 2022 02:35 PM (IST)
कद्दू के बीज
Side Effects Of Pumpkin Seeds: कहते हैं न कि जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज सेहत के लिए फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है. जी हां, यह बात हर चीज पर लागू होती है चाहें वो हेल्थ से ही कोई बात न जुड़ी हुई हो. आज हम आपको पंपकीन (Pumpkin) के बीज के नुकसान के बारे में बता रहे हैं. पंपकीन के बीज जहां सेहत के लिए अच्छी होती है वहीं इसके ज्यादा सेवन से सेहत को नुकसान भी हो सकता है.
पंपकीन के बीज को कद्दू के बीज भी कहा जाता है. कद्दू के बीज को सुपरफूड में गिना जाता है. क्योंकि इससे हर चीज का इलाज संभव है. इसके बीज में मैग्नीशियम, फास्फोरस, तांबा, नियासिन, ट्रिप्टोफैन और प्रोटीन पासा जाता है. इसके सही सेवन से आपको गठिया के दर्द में तो आराम मिलेगा ही साथ ही यह त्वचा और बालों को भी हेल्दी बनाने में मदद करता है. वहीं इसके ज्यादा सेवन से कई नुकसान भी है. आइए जानते हैं इन नुकसानों(Side Effects) के बारे में.
कितनी मात्रा है गलत
अगर आप दिनभर में 10 से 30 ग्राम कद्दू के बीज का सेवन करते हैं तो यह कहीं ना कहीं आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
जानें इनके नुकसान के बारे में
मोटापा
कद्दू के बीज में कैलारी की मात्रा काफी होती है जिसकी वजह से वजन बढ़ने की भी शिकायत हो सकती है.
पेट दर्द की हो सकती है समस्या
अगर आप कद्दू के बीज का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको पेट में तेज दर्द के अलावा गैस और कब्ज की भी समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है.
डायरिया होने का रहता है डर
कद्दू में पाए जाने वाला अधिक फाइबर डायरिया की समस्या का भी इजात कर सकता है. इसलिए इसकी मात्रा का हमेशा ध्यान रखें.
Low BP की हो सकती है शिकायत
इसके अधिक सेवन से बीपी लो होने की भी शिकायत हो सकती है जिसकी वजह से आपको घबराहट, उल्टी या चक्कर की समस्या हो सकती है. क्योंकि इसके बीज में पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
ये भी पढ़ें-Weight Lose Drink: इस चमत्कारी पानी से घट सकती है पेट की लटकती चर्बी, जानें इसे बनाने का तरीका
Photos- रिहाइश के लिए दुनिया के ये शहर जहां बसना हरेक का होता है ख्बाव, देखिए इन शहरों की झलकियां
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Adulterated Ginger Garlic Paste: अदरक-लहसुन का मिलावटी पेस्ट सेहत के लिए कितना खतरनाक, किन अंगों को सड़ा देता है यह?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Kidney Damage Causes: किडनी का 'साइलेंट किलर', सिर्फ शुगर-बीपी नहीं, ये छिपी हुई आदतें भी कर रहीं किडनी को डैमेज
Side Effects Of Eating Fish And Curd: क्या मछली और दही एक साथ खाने से हो जाती है सफेद दाग की समस्या, कितनी सच है ये बात?
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन