By: करनपुरी | Updated at : 25 Jun 2022 07:13 PM (IST)
(नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा की फाइल फोटो)
Hanuman Beniwal Controversial Statement: राजस्थान (Rajasthan) के नागौर (Nagaur) से सांसद और आरएलपी (RLP) संयोजक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने ओसिया (Osian) विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) को लेकर विवादित बयान दिया है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने विवादित बयान में कहा, ''दिव्या को विकास की चिंता छोड़कर शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि शादी से दिमाग सही रहता है, उम्र ज्यादा होने से बच्चे भी सही पैदा नहीं होते हैं, मुझे भी शादी में बुलाना आशीर्वाद देने आऊंगा.''
हनुमान बेलीवाल का विवादित बयान विधायक दिव्या मदेरणा के समर्थकों द्वारा उनका पुतला फूंके जाने के बाद आया है. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने हुंकार रैली के सिलसिले में संपर्क अभियान के दौरान दिव्या मदेरणा के दादा और दिग्गज जाट नेता परसराम मदेरणा (Parasram Maderna) पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी. इससे विधायक दिव्या मदेरणा के समर्थक नाराज हो गए और आज ओसिया विधानसभा क्षेत्र में हनुमान बेनीवाल का पुतला फूंका. दिव्या मदेरणा के समर्थकों ने कहा कि जोधपुर में हनुमान बेनीवाल का विरोध करेंगे.
हनुमान बेनीवाल ने यह भी कहा
हनुमान बेनीवाल विधायक और उनके समर्थकों पर निशाना साधते हुए कहा, ''खींवसर (Kheenvsar) टेंपरेचर कोई नहीं नाप सकता, आपके दादा जी होते वह भी नहीं नाप पाते. ओसिया विधानसभा का चुनाव था तो दोनों मां-बेटी रोते हुए मेरे पास आई थीं कि हमारी मदद करो. अगर मैं अपना उम्मीदवार खड़ा कर देता तो हारना पड़ता.'' सांसद ने कहा कि परसराम मदेरणा सीएम बनना चाहते थे तो रोका किसने था, उनको सीएम बनना नहीं था, बस बार-बार टोपी जरूर बदलते थे. सांसद ने कहा कि भोपालगढ़ कांड में किसानों पर कार्रवाई हुई तो वह खुद मंत्री थे, परसराम मदेरणा ने जाटों की नाक कटवा दी.
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान से है खास कनेक्शन, इस जगह से रहा है नाता
सांसद बेनीवाल ने कहा, ''महिपाल मदेरणा (Mahipal Maderna) की भंवरी वाली सीडी आई थी, इतनी लंबी थी कि दो से तीन बार में देखना पड़ता, सीडी के आने के बाद देश समाज के मान सम्मान को ठेस लगी. जाट समाज ने बदला लेते हुए सीएम गहलोत के बेटे को सबक सिखाया और बड़े अंतर से हरा दिया.
यह भी पढ़ें- Kota News: अब दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तरह कोटा में खुलेंगे जनता क्लिनिक, दवाओं के साथ फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं
जयपुर: जामा मस्जिद के बाहर हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्त इंतजाम
Jaipur News: गैस संकट से जयपुर के टिफिन सेंटर्स प्रभावित, स्टूडेंट्स को नहीं मिल रहा भरपेट खाना
Ajmer News: ड्रग्स में फंसा प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बैंकॉक भिजवाया
Tonk News: मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
Jaipur News: अब टैक्सी कैब में नहीं लगेगा डर, SOS बटन दबाते ही तुरंत पहुंचेगी राजस्थान पुलिस
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता