एक्सप्लोरर

Novak Djokovic Case: वीजा रद्द होने के बाद फिर से डिटेंशन में लिए गए जोकोविच, ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पर सस्पेंस बरकरार

Novak Djokovic vs Australian Government: नोवाक जोकोविच का दोबारा वीजा रद्द होने के बाद उन्हें मेलबर्न में डिटेन किया गया है. इस मामले की सुनवाई अभी जारी रहेगी.

Novak Djokovic vs Australian Government: ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को एक बार फिर डिटेंशन (हिरासत) में ले लिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई अथॉरिटी ने शुक्रवार (14 जनवरी) को उनका वीजा दोबारा रद्द कर उन्हें आम लोगों के लिए खतरा बताया था. इसके खिलाफ जोकोविच ने एक बार फिर कोर्ट में अपील की है. सुनवाई पूरी होने तक वे मेलबर्न के एक होटल में ही हिरासत में रखे जाएंगे.

कोर्ट के डॉक्यूमेंट के मुताबिक, 34 वर्षीय जोकोविच को मेलबर्न में ही डिटेन किया जा रहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया से बाहर करने के फैसले के खिलाफ उनकी अपील पर सुनवाई अभी जारी रहेगी. शनिवार और रविवार (15-16 जनवरी) को फेडरल कोर्ट में इस मामले की आपातकालीन सुनवाई होगी. सुनवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जोकोविच इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल पाएंगे या नहीं. इससे पहले जोकोविच को मेलबर्न के इमिग्रेशन ऑफिस में आने के लिए भी समन भेजा गया है. ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन मिनिस्टर एलेक्स हॉक का कहना है कि जोकोविच की ऑस्ट्रेलिया में उपस्थिति देश में वैक्सीन के खिलाफ लोगों की भावनाओं को भड़का रही है. 

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को वैक्सीन न लगवाने और नियमों के तहत आवेदन न करने के कारण जनवरी के पहले हफ्ते में ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं दिया गया था. उन्हें मेलबर्न हवाई अड्डे पर करीब 10 घंटे रोकने के बाद उनका ऑस्ट्रेलिया वीजा रद्द कर दिया गया था. जोकोविच ने इसके खिलाफ कोर्ट में अपील की थी, जहां से उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने की अनुमति मिल गई थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दोबारा उनका वीजा रद्द कर दिया था.

Novak Djokovic Visa Issue: अब जोकोविच का परिवार आया सामने, कहा- गंदी राजनीति का शिकार हुआ बेटा, ऑस्ट्रेलिया ने बंदी बनाकर रखा

वैक्सीन की अनिवार्यता के खिलाफ हैं जोकोविच
नोवाक जोकोविच वैक्सीन की अनिवार्यता का लगातार विरोध करते रहे हैं. ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी वे बिना वैक्सीन लगवाए शामिल होना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने मेडिकल छूट देने वाले वीजा के लिए भी आवेदन किया था. जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन में कोविड-19 वैक्सीनेशन से भी छूट दे दी गई थी लेकिन उनके मेलबर्न पहुंचने पर ऑस्ट्रेलियाई अथॉरिटी ने उनका वीजा रद्द कर दिया था.

ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब महज 2 दिन बाकी
ऑस्ट्रेलियन ओपन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है. नोवाक जोकोविच यहां पिछली बार विजेता बने थे. अब तक जोकोविच 20 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं. रोजर फेडरर और राफेल नडाल के नाम भी 20-20 ग्रैंड स्लैम टाइटल दर्ज हैं. इन तीनों के बीच अब सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की होड़ मची हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती
BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती
आईपीएल में अभी कौन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, देखिए सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
आईपीएल में अभी कौन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, देखिए सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
IPL 2026: अर्शदीप सिंह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 5 और गेंदबाज कर चुके हैं यही भूल, जानिए क्या
IPL 2026: अर्शदीप सिंह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 5 और गेंदबाज कर चुके हैं यही भूल, जानिए क्या
कौन हैं कूपर कोनोली, जिन्होंने अकेले पंजाब किंग्स को दिलाई जीत? रिकी पोंटिंग से है खास कनेक्शन
कौन हैं कूपर कोनोली, जिन्होंने अकेले पंजाब किंग्स को दिलाई जीत? रिकी पोंटिंग से है खास कनेक्शन

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
ट्रंप से नफरत करने लगे अमेरिकी? राष्ट्रपति की रेटिंग माइनस में पहुंचाई, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
ट्रंप से नफरत करने लगे अमेरिकी? राष्ट्रपति की रेटिंग माइनस में पहुंचाई, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
Dhirubhai Ambani International School : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला, जानिए कितनी है फीस?
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला, जानिए कितनी है फीस?
Embed widget