एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: 'खिलाड़ियों का मंच राजनीति के लिए नहीं', प्रियंका गांधी के जंतर मंतर पहुंचने पर बोलीं बबीता फोगाट

Babita Phogat Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना प्रदर्शन अब भी जारी है. इस बीच बबीता फोगाट ने इस मंच के जरिए राजनीति कर रहे लोगों पर प्रतिक्रिया दी है.

Babita Phogat Wrestlers Protest: विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों का दिल्ली के जंतर मंतर में धरन प्रदर्शन जारी है. पुलिस ने पहलवानों के आरोप के बाद कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज की हैं. पहलवानों से मिलने के लिए अब तक कई पार्टियों के नेता पहुंच चुके हैं. इस सिलसिले में प्रियंका गांधी भी जंतर मंतर पहुंची. बबीता फोगाट ने पहलवानों के धरने को लेकर चल रही राजनीति पर प्रतिक्रिया दी है.

बबीता ने ट्वीट कर कहा कि इसे राजनीतिक मंच न बनाएं. उन्होंने लिखा, ''शून्य से उठकर शिखर तक पहुंचने वाले हम खिलाड़ी अपनी लड़ाई लड़ने में स्वयं सक्षम हैं. खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाना चाहिए. कुछ नेता खिलाड़ियों के मंच से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं. खिलाड़ियों को भी यह ध्यान रखना चाहिए. हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं.''

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों से शनिवार को मुलाकात कर उनके प्रति समर्थन जताया. उन्होंने यह आरोप लगाया कि सरकार बृजभूषण सिंह को बचा रही है. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सबसे पहले सिंह को उनके पद से हटाया जाना चाहिए. प्रियंका ने बाद में एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “ये खिलाड़ी हमारा मान हैं. ये देश के लिए पदक जीतती हैं. पूरा देश उनके साथ है. इन्हें न्याय मिले-पूरा देश यही चाहता है.”

उन्होंने कहा, “जब ये पदक लाती हैं, तो प्रधानमंत्री इन्हें घर बुलाते हैं, पूरी मीडिया को इवेंट दिखाते हैं, फोटो-सेशन करवाते हैं. कहते हैं विनेश तो मेरे परिवार वाली है. आज विनेश और हमारी ये बेटियां इंसाफ मांग रही हैं, यहां खुले आसमान के नीचे बैठी हैं, मच्छर काट रहे हैं, पुलिस ने बिजली काट दी, तख्त नहीं लगाने दे रहे-आखिर ये कैसी सरकार है, कैसे प्रधानमंत्री हैं कि जिसे अपने परिवार की बताते हैं, उनके सम्मान की, उनकी गरिमा की रक्षा भी नहीं कर सकते हैं.”

 

यह भी पढ़ें : Video: बजरंग पूनिया का आरोप, बोले- 'धरना दे रहे पहलवानों तक नहीं पहुंचा रहा खाना-पानी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget