एक्सप्लोरर

बिहार के राजगीर को नई सौगात, 14 टीमों के बीच होगा वर्ल्ड कप; जानें तारीख वेन्यू समेत सारी डिटेल्स

Womens Kabaddi World Cup: बिहार के राजगीर में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है. यह विश्व कप 1 जून-10 जून तक खेला जाएगा.

Womens Kabaddi World Cup Bihar Rajgir: बिहार का राजगीर शहर भारत का नया 'स्पोर्ट्स हब' बनता जा रहा है. पिछले साल इसी शहर ने महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन किया था. अब राजगीर में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है, जो 1-10 जून तक खेला जाएगा. इस विश्व कप टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एमेच्योर कबड्डी महासंघ और बिहार खेल राज्य प्राधिकरण के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. इस दौरान भारत की महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनाली विष्णु और उपकप्तान पुष्पा राणा भी मौजूद रहीं.

यह विश्व कप टूर्नामेंट राजगीर स्थित स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा, जिसमें कुल 14 टीम भाग लेंगी. वर्ल्ड कप में दावेदारी पेश करने वाली 14 टीम भारत, ईरान, बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, नीदरलैंड्स, जापान, पोलैंड, अर्जेंटीना, हंगरी, जर्मनी, केन्या और यूगांडा हैं. बता दें कि इस समझौते पर एमेच्योर कबड्डी महासंघ के सचिव जीतेंद्र प्राण सिंह ठाकुर के अलावा बिहार खेल राज्य प्राधिकरण के सीईओ रवीन्द्रन शंकरन ने हस्ताक्षर किए.

फ्री में मिलेंगे टिकट

रवीन्द्रन शंकरन ने उत्साह जताया कि राजगीर में महिला विश्व का आयोजन होना बिहार के लिए सम्मान की बात है. उन्होंने यह भी बताया कि सभी दर्शक फ्री में मैदान में बैठकर लाइव मैचों का आनंद ले पाएंगे. हालांकि टिकटों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना होगा. जो लोग टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाएंगे, उनके लिए मैदान के बाहर बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी. 

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के डायरेक्टर तेजस्वी सिंह गहलोत ने खेलों के क्षेत्र में बिहार के बढ़ते हुए कद की सराहना की. उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार के लोग कबड्डी के खेल के प्रति खूब सारा समर्थन दिखाएंगे. उन्होंने कहा, "बिहार की कबड्डी टीम जूनियर लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और ट्रेनिंग भी बढ़िया चल रही है. उम्मीद है कि सीनियर लेवल पर भी टीम बढ़िया प्रदर्शन करेगी."

यह भी पढ़ें:

रोबॉट वाला कुत्ता करेगा IPL में नौकरी! दो टांगों पर खड़ा होकर करता है इंसानों जैसा बर्ताव; मजेदार फीचरों से लैस

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 के पहले मैच के लिए कर्नाटक सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा के लिए हुए खास इंतजाम 
IPL 2026 के पहले मैच के लिए कर्नाटक सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा के लिए हुए खास इंतजाम 
IPL 2026 के पहले मैच में RCB को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर; कोच ने किया कंफर्म
IPL 2026 के पहले मैच में RCB को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर; कोच ने किया कंफर्म
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
Guinness Book ने भी माना किंग कोहली का लोहा, IPL 2026 से पहले रिकॉर्ड शेयर कर उड़ाई सबकी नींद
Guinness Book ने भी माना किंग कोहली का लोहा, IPL 2026 से पहले रिकॉर्ड शेयर कर उड़ाई सबकी नींद

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?
Sandeep Chaudhary: वोट लिया, अब महंगा तेल दिया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | PM Modi | Trump
Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking
Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
Israel US Iran War Live: अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Live: यूएस के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral Video: तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Embed widget