एक्सप्लोरर

Birthday Special: क्रिकेटर से कमेंटेटर और फिर बने कोच, रवि शास्त्री ने बखूबी निभाई हर जिम्मेदारी

रवि शास्त्री ने 21 फरवरी 1981 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. रवि शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 वनडे समेत इंटरनेशनल क्रिकेट में करीब 7000 रन बनाए

नई दिल्ली: क्रिकेटर से कमेंटेटर और फिर टीम इंडिया के हैड कोच बने रवि शास्त्री आज 58 साल के हो गए हैं. उनका जन्म आज ही के दिन 1962 में मुंबई में हुआ था. शास्त्री ने 17 साल की उम्र में अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला था. साल 2017 में उन्होंने टीम इंडिया का हैड कोच बना दिया गया.

रवि शास्त्री ने 21 फरवरी 1981 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. शास्त्री लेफ्ट आर्म स्पीनर के तौर पर टीम में शामिल हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने एक ऑलराउंडर के तौर पर खुद को साबित किया. रवि शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 वनडे समेत इंटरनेशनल क्रिकेट में करीब 7000 रन बनाए. इसके साथ-साथ उन्होंने 280 विकेट भी झटके. उनके नाम नंबर एक से 10 तक सभी बैटिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी करने का भी रिकॉर्ड है.

शास्त्री ने 1985- 86 के कार्यकाल में उपकप्तानी भी की थी. उन्होंने अपने पूरे करियर में 80 टेस्ट मैचों में 35 की औसत से 3830 रन बनाए हैं. जिसमें 11 शतक और 12 अर्द्ध शतक शामिल हैं. वहीं वनडे करियर में उन्होंने 150 मैचों में 3108 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 18 अर्द्धशतक शामिल है.

रवि शास्त्री ने 1985 में बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाया था. उन्होंने इस मैच छह गेंदों में छह छक्के भी जड़े. ऐसा करने वाले शास्त्री पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे. इस मैच में उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में शतक लगाने के बाद अगले 100 रन ताबड़तोड़ 43 गेंदों में जड़ दिए थे.

एक कमेंटटेर के तौर पर भी रवि शास्त्री को खूब पसंद किया गया. लोग उनकी आवाज के आज भी दीवाने हैं. 2011 में जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता तब रवि शास्त्री ही कॉमेंट्री कर रहे थे और जब युवराज सिंह ने छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे तब भी उन्होंने अपनी आवाज से समां बांध दिया था.

एक कोच के तौर पर भी शास्त्री ने शानदार भूमिका निभाई. साल 2017 में उन्हें टीम इंडिया का हैड कोच बनाया गया था और 2019 में उनके कार्यकाल को फिर से बढ़ा दिया गया. उनके कोच रहते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम की और भारत ने साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में 5-1 से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें

कोरोना संकट के बीच वेस्टइंडीज के टेस्ट क्रिकेटर्स ने शुरू की ट्रेनिंग

शुभमन गिल ने कहा- विराट कोहली टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों को दिखाते हैं राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, क्रिकेटर शिखर धवन ने जताया शोक; फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, क्रिकेटर शिखर धवन ने जताया शोक; फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
MS Dhoni Injury: CSK के लिए बुरी खबर, IPL 2026 से 2 हफ्ते के लिए बाहर हुए एमएस धोनी; टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
CSK के लिए बुरी खबर, IPL 2026 से 2 हफ्ते के लिए बाहर हुए एमएस धोनी; टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
'धुरंधर 2' के फैन हुए Karan Johar, आदित्य धर को बताया बेहतरीन फिल्ममेकर, रणवीर सिंह के लिए लिखा - 'तू क्या है यार? '
'धुरंधर 2' के फैन हुए करण जौहर, आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए लिखी ये बात
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Dubai Princess Sheikha Mahra: अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
Embed widget