एक्सप्लोरर

इस बल्लेबाज़ ने 'असंभव' को बनाया 'संभव'... 6 छक्के और 1 ओवर में बना दिए 39 रन, T20I में बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

39 Runs In One Over: टी20 इंटरनेशनल में नया इतिहास लिखा गया, जहां एक ओवर में 39 रन बनाए गए. तो आइए जानते हैं कि कैसे 1 ओवर में 39 रन बनाने के कारनामे को अंजाम दिया गया.

39 Runs In One Over In T20 International: टी20 इंटरनेशनल में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हो गया. अब तक टी20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सिर्फ 36 ही रन बने थे. अब यह आंकड़ा 39 रनों तक पहुंच गया. टी20 इंटरनेशनल के एक ओवर में 39 रन...सुनने में 'असंभव' सा लगता है, लेकिन यह 'संभव' हो गया. एक ओवर में 39 रन बनने के साथ ही युवराज सिंह (Yuvraj Singh), कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard), निकोलस पूरन (Nicholas Pooran), दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) और रोहित शर्मा/रिंकू सिंह (Rohit Sharma and Rinku Singh) का रिकॉर्ड टूट गया. यह कारनामा समोआ के बल्लेबाज़ डेरियस विस्सर (Darius Visser) ने किया. 

यह कारनामा पुरुष टी20 विश्व कप उप क्षेत्रीय पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर ए 2024 में हुआ, जहां समोआ के बल्लेबाज़ डेरियस विस्सर ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने के साथ कुल 39 रन बनाए. पारी के 15वें ओवर में डेरियस विस्सर ने 39 रन जड़ने का कारनामा किया. डेरियस ने कुल 6 छक्के लगाए, जबकि बाकी 3 रन नो बॉल के ज़रिए आए. इस तरह 1 ओवर में 39 रन बनने का कारनामा हुआ. 

ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर डेरियस विस्सर ने वानुअतु के निपिको को लगातार तीन छक्के जड़ दिए. फिर चौथी गेंद नो बॉल हुई, जिससे 1 रन मिला. फिर अगली गेंद पर डेरियस ने एक और छक्का लगा दिया. फिर ओवर की पांचवीं गेंद डॉट रही. इसके बाद छठी गेंद नो बॉल हुई, जिस पर एक रन आया. अगली गेंद फिर नो बॉल फेंक दी, जिस पर छक्का लगा और फिर आखिरी फ्री हिट गेंद पर भी छक्का देखने को मिला. इस तरह एक ओवर में 39 रन बनने का कमाल हुआ. यहां देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

डेरियस विस्सर ने शतकीय पारी खेलकर टीम को दिलाई जीत

मैच में पहले बैटिंग करते हुए समोआ की टीम 20 ओवर में 174 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए डेरियस विस्सर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 62 गेंदों में 5 चौके और 14 छक्कों की मदद से 132 रन बनाए. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी वानुअतु की टीम 20 ओवर में 164/9 रन ही बना सकी.  

 

ये भी पढ़ें...

Jasprit Bumrah: 'बाबर आजम जैसा शौक नहीं पालना चाहिए', जसप्रीत बुमराह को पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने क्यों दी नसीहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड दिया, बोले- यह अवॉर्ड जीतना एक शानदार एहसास
ICC ने साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड दिया, बोले- यह अवॉर्ड जीतना एक शानदार एहसास
IPL Tickets: RCB vs SRH मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू, जानिए कीमत और कैसे करें बुक
RCB vs SRH मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू, जानिए कीमत और कैसे करें बुक
मैनचेस्टर का छोटा फैन बना कोहली का दीवाना, RCB की जर्सी में वीडियो हुआ वायरल
मैनचेस्टर का छोटा फैन बना कोहली का दीवाना, RCB की जर्सी में वीडियो हुआ वायरल
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हुए घायल? IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ी
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हुए घायल? IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ी

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tonga Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 7.6 तीव्रता का कंपन, घरों से भागे लोग
भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 7.6 तीव्रता का कंपन, घरों से भागे लोग
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? राजस्थान में मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला - 'इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा'
IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला - 'इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा'
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका को दिया अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद ईरान का US को अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...'
Sperm Survival After Death: पुरुष की मौत के बाद कितने घंटे तक जिंदा रहता है स्पर्म, क्या उससे भी मां बन सकती है महिला?
पुरुष की मौत के बाद कितने घंटे तक जिंदा रहता है स्पर्म, क्या उससे भी मां बन सकती है महिला?
चीन में जाते ही भारत के राजदूत अपना नाम क्यों बदल लेते हैं, क्या है इसकी वजह
चीन में जाते ही भारत के राजदूत अपना नाम क्यों बदल लेते हैं, क्या है इसकी वजह
Embed widget