एक्सप्लोरर

खेल से नहीं फिक्सिंग की वजह से फाइनल में पहुंचा है पाकिस्तान: आमिर सोहेल

खेल से नहीं फिक्सिंग की वजह से फाइनल में पहुंचा है पाकिस्तान: आमिर सोहेल


लाहौर: पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड के साथ हुए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले को फिक्स किया था. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 124 रनों की करारी हार के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज किया था लेकिन इसके बाद श्रीलंका तथा साउथ अफ्रीका पर मिली लगातार जीत ने उसे ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.


 


इंग्लैंड की टीम ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंची थी और उसने ग्रुप स्तर पर एक भी मैच नहीं गंवाया था और उसे फाइनल और खिताब का दावेदार माना जा रहा था लेकिन पाकिस्तान ने गेंद और बल्ले के साथ इंग्लैंड को दोयम साबित करते हुए फाइनल में भारत से भिड़ने का अधिकार हासिल किया.


 


पाकिस्तानी टीम की जीत काफी प्रभावशाली रही थी लेकिन सोहेल इससे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हैं. वह मानते हैं कि 'बाहरी कारकों' ने पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने में मदद की.


 


सोहेल ने एक पाकिस्तानी चैनल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, "सरफराज को यह बताने की जरूरत है कि उसने महान काम नहीं किया है. किसी ने तुम्हें और तुम्हारी टीम को मैच जीतने में मदद की है. इसलिए सरफराज को खुश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. हम सभी जानते हैं कि यहां पर्दे के पीछे काफी कुछ चल रहा होता है. मैं फिलहाल यह सब बताने की इच्छा नहीं रखता कि उन्हें मैच कौन जिता रहा है."


 


सोहेल ने कहा, "अगर मुझसे कोई पूछेगा तो मैं यही कहूंगा कि लोगों की प्रार्थनाएं और अल्लाह उन्हें मैच जिता रहे हैं. पाकिस्तानी टीम मैदान पर अपने अच्छे खेल की बदौलत नहीं बल्कि बाहरी कारकों की बदौलत फाइनलमें पहुंची है. इन लड़कों को अपने पैर जमीन पर रखते हुए अच्छा खेल दिखाने का प्रयास करना होगा."


 


सोहेल भी मैच फिक्सिंग मामले से जुड़े रहे हैं. पाकिस्तानी क्रिकेट को 1990 के दशक में झंकझोरने वाली इस घटना के वह भी गवाह रहे हैं. सोहेल 1992 में विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के सदस्य रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget