एक्सप्लोरर

SA vs AFG: रहमत शाह बड़ी उपलब्धि से 13 रन दूर, मार्को यान्सिन भी हासिल कर सकते हैं खास मुकाम; अफगान-अफ्रीका मैच से पहले 5 दिलचस्प आंकड़े

AFG vs SA: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला आज दोपहर दो बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में रहमत शाह और मार्को यान्सिन बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं.

SA vs AFG Interesting Facts: वर्ल्ड कप 2023 में आज (10 नवंबर) दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का आमना-सामना होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर दो बजे शुरू होगा. अब तक यह दोनों टीमें महज एक बार वनडे क्रिकेट में टकराई हैं. 15 जून 2019 को इनके बीच एकमात्र मुकाबला हुआ है, जिसमें प्रोटियाज टीम ने अफगानिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम से 9 विकेट से करारी हार दी थी. हालांकि इन चार सालों में अफगान टीम काफी मजबूत हुई है.

अफगानिस्तान इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों को धूल चटा चुकी है. ऐसे में आज दक्षिण अफ्रीका से भी उसका मुकाबला रोमांचक ही रहने के आसार हैं. हालांकि अफगान टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर है और प्रोटियाज टीम काफी पहले ही अंतिम-4 की टिकट कटा चुकी है. ऐसे में वर्ल्ड कप के लिहाज से इस मैच की कोई अहमियत नहीं रह जाती है. वैसे, कुछ दिलचस्प आंकड़े जरूर इस मुकाबले को खास बनाते हुए नजर आ रहे हैं.

  • दक्षिण अफ्रीका ने इस साल पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 90.90% वनडे मुकाबले जीते हैं. प्रोटियाज टीम ने इस साल 11 वनडे में पहले बल्लेबाजी की और इनमें वह 10 मुकाबले जीतने में कामयाब रही. ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि अगर आज भी प्रोटियाज पहले बैटिंग करते हैं तो अफगानिस्तान उन्हें कैसे रोकती है.
  • अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट+वनडे+T20I) में 4000 रन का आंकड़ा छूने से महज 13 रन दूर हैं. अगर आज के मैच में वह इतने रन बना लेते हैं तो वह चार हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले चौथे अफगानी क्रिकेटर होंगे.
  • फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर मार्को यान्सिन आज अगर एक विकेट ले लेते हैं तो वह दक्षिण अफ्रीका के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.
  • साल 2023 में जितने भी बल्लेबाजों ने 200 से ज्यदा रन बनाए हैं, उनमें दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है. इस साल क्लासेन ने अब तक 148.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.
  • वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रासी वान डेर डूसैं 8 मैचों में 6 बार स्पिनर्स का शिकार बने हैं. ऐसे में देखना होगा कि अफगान स्पिनर्स के सामने वह कहां तक टिक पाते हैं.

यह भी पढ़ें...

Team India Semi-Final Match: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कब, कहां और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? यहां जानें A टू Z डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाज, टॉप-5 में रोहित, युवराज और रैना कोई नहीं
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाज, टॉप-5 में रोहित, युवराज और रैना कोई नहीं
साल 2008 से 2025 तक, ऐसा रहा है विराट कोहली का हर सीजन का हाल, आईपीएल का हर रिकॉर्ड जान लीजिए
साल 2008 से 2025 तक, ऐसा रहा है विराट कोहली का हर सीजन का हाल, आईपीएल का हर रिकॉर्ड जान लीजिए
न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने क्रिकेट में कर दिया ऐसा कारनामा, आजतक कोई पुरुष भी नहीं कर पाया
न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने क्रिकेट में कर दिया ऐसा कारनामा, आजतक कोई पुरुष भी नहीं कर पाया
क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड
क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की वजह से युद्ध में फंसा अमेरिका, पूर्व CIA चीफ का बड़ा आरोप, बताया ईरान से जंग का सबसे बड़ा नुकसान
ट्रंप की वजह से युद्ध में फंसा अमेरिका, पूर्व CIA चीफ का बड़ा आरोप, बताया ईरान से जंग का सबसे बड़ा नुकसान
'जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद...', 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान
'जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद...', 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड
क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड
Ustaad Bhagat Singh BO Day 4: 'धुरंधर 2' के आगे 'उस्ताद भगत सिंह' का हुआ बंटाधार, चार दिनों में बजट भी नहीं वसूल पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धुरंधर 2' के आगे 'उस्ताद भगत सिंह' का हुआ बंटाधार, चार दिनों में बस इतनी हुई कमाई
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
Composite Gas Cylinder: क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे अलग और कहां होते हैं इस्तेमाल?
क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे अलग और कहां होते हैं इस्तेमाल?
Video: टेकऑफ के लिए तैयार थी फ्लाइट, तभी पायलट कॉकपिट में शीशा तोड़ घुसा ड्रोन, वीडियो वायरल
टेकऑफ के लिए तैयार थी फ्लाइट, तभी पायलट कॉकपिट में शीशा तोड़ घुसा ड्रोन, वीडियो वायरल
Embed widget