एक्सप्लोरर

पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर, शुरुआती मैच नहीं खेलेगा ODI का नंबर-1 ऑलराउंडर; जानें क्या है वजह

IPL 2025, Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने इस घातक ऑलराउंडर को 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब खबर आई है कि ODI का यह नंबर-1 ऑलराउंडर शुरुआती मैच नहीं खेल पाएगा.

IPL 2025, Punjab Kings, Azmatullah Omarzai: आईपीएल 2025 के शुरू होने में अब पांच दिन रह गए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. वहीं पंजाब किंग्स की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 25 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी. आईपीएल 2025 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर सामने आई है. अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे. 

वनडे क्रिकेट में आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें अपने घर पर कुछ काम है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स को बता दिया है कि व्यक्तिगत कारणों की वजह से वह देरी से टीम से जुड़ेंगे. 

बता दें कि पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ी सोमवार से आ रहे हैं, लेकिन आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अजमतुल्लाह उमरजई अभी टीम से नहीं जुड़ पाएंगे. अब उमरजई कब से उपलब्ध रहेंगे, फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में आईपीएल के एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "अजमतुल्लाह उमरजई के घर में कुछ समस्या है. वह देरी से टीम से जुड़ेंगे. टीम के अन्य विदेशी खिलाड़ी आज से पहुंचना शुरू हो गए हैं."

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं जो अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं. चेन्नई के बाकी विदेशी खिलाड़ी टीम से जुड़ गए हैं.

केकेआर से उमरान मलिक बाहर 

कोलकाता नाइट राइडर्स को भी 18वें सीजन के आगाज से पहले बड़ा झटका लगा. स्पीड स्टार उमरान मलिक चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह केकेआर ने लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया है. सकारिया भारत के लिए टी20 और वनडे खेल चुके हैं. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
MS Dhoni से बेहतर है ये भारतीय विकेटकीपर? दिग्गज के जवाब से आपके भी उड़ जाएंगे होश 
MS Dhoni से बेहतर है ये भारतीय विकेटकीपर? दिग्गज के जवाब से आपके भी उड़ जाएंगे होश 

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget