एक्सप्लोरर

IND vs ENG Tests: 'यह सीरीज महज स्पिन के इर्द-गिर्द नहीं है', जानें इंग्लैंड के पूर्व कोच ने क्यों कही यह बात

Andy Flower: जिम्बाब्वे के पू्र्व क्रिकेटर एंडी फ्लॉवर का कहना है कि इंग्लैंड को भारत दौरे पर केवल भारतीय स्पिनर्स से ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों से भी खतरा रहेगा.

England Tour Of India: इंग्लैंड की टीम भारत पहुंच चुकी है. भारत आने से पहले इस टीम ने स्पिन विकेट पर ट्रेनिंग कैंप में जमकर पसीना बहाया है. दरअसल, भारतीय पिच हमेशा से स्पिन फ्रेंडली रही हैं. फिर टीम इंडिया में हमेशा ही एक से बढ़कर एक स्पिनर रहे हैं. यही कारण है कि यहां टेस्ट क्रिकेट में स्पिनर्स ही सबसे अहम भूमिका निभाते रहे हैं. इस बार भी यह सिलसिला बरकरार रहने की उम्मीद है. हालांकि इंग्लैड के पूर्व कोच एंडी फ्लॉवर का कहना है कि यह पूरी सीरीज केवल स्पिन के ईर्द-गिर्द नहीं है.

भारतीय टीम की टेस्ट स्क्वाड में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे बड़े स्पिनर्स है. टीम इंडिया का स्पिन विभाग इंग्लैंड के स्पिन अटैक से कहीं ज्यादा भारी भी है. लेकिन एंडी फ्लॉवर का मानना है कि इंग्लैंड को केवल भारत के स्पिन गेंदबाजों से ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों से भी खतरा रहेगा.

'सीरीज महज स्पिन तक सीमित नहीं है'
जिम्बाब्वे के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा है, 'जब से इंग्लैंड ने आक्रामक टेस्ट क्रिकेट शैली में खेलना शुरू किया है, तब से मैं इनके गेम को बहुत उत्सुकता के साथ देखता हूं. यही कारण है कि आगामी सीरीज के लिए भी मैं उत्सुक हूं. लेकिन मैं सबसे पहले उन्हें कहना चाहूंगा कि भारतीय तेज गेंदबाजों को बिल्कुल भी खारिज न करें. उनके पास दमदार फास्टर्स हैं. ये फास्टर्स भी 20 विकेट लेने की क्षमता रखते हैं. यह सीरीज केवल स्पिन तक सीमित नहीं है.'

ILT20 लीग के इतर बातचीत करते हुए एंडी फ्लॉवर ने कहा, 'भारतीय टीम बेहद मजबूत है. अगर वह सीरीज नहीं जीत पाती है तो मुझे आश्चर्य होगा क्योंकि घरेलू मैदानों पर तो वह बेहद लाजवाब रहे हैं. उनके पास सभी जरूरी चीज़ें हैं.'

फ्लॉवर की कोचिंग में भारत में मिली थी टेस्ट सीरीज जीत
एंडी फ्लॉवर वर्तमान में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के हेड कोच हैं. वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के भी लंबे समय तक कोच रहे हैं. उन्होंने साल 2009 से 2014 के बीच इंग्लैंड के कोच की भूमिका निभाई थी. इस दौरान साल 2012-13 में इंग्लैंड ने भारत में भी टेस्ट सीरीज जीती थी.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: इंग्लैंड के गेम प्लान से कैसे निपट सकती है टीम इंडिया? मोंटी पानेसर ने उदाहरण के साथ समझाया

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Finn Allen Century: 33 गेंद में शतक जड़ फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड; बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
33 गेंद में शतक जड़ फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड, फिन एलन ने जड़ा सबसे तेज शतक; दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा
दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड, फिन एलन ने जड़ा सबसे तेज शतक
SA vs NZ Semi-Final Highlights: फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक
फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक
बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम
बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget