एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'बैजबॉल या जो भी हो, भारत को घर में हराना..' अनिल कुंबले ने बताया इंग्लैंड की हार का कारण

Ranchi Test: रांची में सोमवार को संपन्न हुए टेस्ट मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में भी 3-1 की अजेय बढ़त बना ली.

Anil Kumble on Bazball: ब्रेंडन मैक्कुलम और बेन स्टोक्स की कोच और कप्तान वाली जोड़ी का विजयरथ आखिरकर भारत में आकर रुक गया. जब से इन दोनों ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभाली थी, तब से लेकर भारत आने तक इन्हें एक भी सीरीज में हार नहीं मिली थी. अपनी नई खेल शैली (बैजबॉल) के साथ इन्होंने सभी 7 सीरीजों में दबदबा बनाए रखा था. लेकिन 8वीं सीरीज इन्हें मुंह की खानी पड़ी.

क्रिकेट के जानकार पहले से ही इंग्लिश टीम को भारत में बैजबॉल की सफलता के प्रति आश्वस्त न रहने के लिए अलर्ट कर रहे थे. और आखिर में हुआ भी यही. इंग्लैंड को अपनी इस धाकड़ खेल शैली के बावजूद सीरीज गंवानी पड़ी. हालांकि अनिल कुंबले का मानना है कि इंग्लैंड केवल बैजबॉल के कारण नहीं हारा बल्कि इसके पीछे कई और भी कारण रहे. उन्होंने इसके लिए इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक को अहम कारण माना. उन्होंने यह भी कहा कि बैजबॉल हो या और भी कुछ हो, भारत को घर में हराना आसान काम नहीं.

जियो सिनेमा पर बातचीत करते हुए अनिल कुंबले ने कहा, 'देखिए, जब इंग्लैंड की टीम यहां आई थी तभी से चुनौती स्पष्ट थी कि भारत में जीतना आसान नहीं है. बैजबॉल या जो भी बॉल आप इसे कहें... लेकिन भारत को उसके घर में हराना आसान नहीं है. घरेलू मैदानों पर भारतीय टीम हमेशा से हावी रही है. पिछले दशक में, भारत ने कभी भी घरेलू मैदान पर श्रृंखला नहीं हारी है. वे (इंग्लैंड) जानते थे कि उन्हें अगर जीतना है तो कुछ अलग होना होगा लेकिन उनका गेंदबाजी आक्रमण ऐसा नहीं था जिसके बारे में उन्हें विश्वास हो कि वह भारतीय बल्लेबाजी को भेदने में सक्षम होंगे.'

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे
कुंबले ने कहा, 'जब उन्हें पता चला कि भारत के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे, तो टीम इंडिया की अनुभवहीन लाइन-अप के साथ, उनके (इंग्लैंड) पास एक मौका था, लेकिन सीनियर बल्लेबाजों ने मध्य क्रम में लगातार योगदान नहीं दिया. बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो यहां तक कि रांची टेस्ट को छोड़ दें तो जो रूट भी बल्ले से योगदान नहीं दे सके.'

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: स्टोक्स और मैक्कुलम का विजय रथ रूका, पहली बार गंवाई टेस्ट सीरीज; ऐसा रहा है रिकॉर्ड

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मिचेल स्टार्क होंगे IPL 2026 से बाहर? दिल्ली कैपिटल्स ने दिया ताजा अपडेट
क्या मिचेल स्टार्क होंगे IPL 2026 से बाहर? दिल्ली कैपिटल्स ने दिया ताजा अपडेट
पैट कमिंस की वापसी के बावजूद कप्तान बने रहेंगे ईशान किशन? SRH टीम को लेकर चौंकाने वाला अपडेट
पैट कमिंस की वापसी के बावजूद कप्तान बने रहेंगे ईशान किशन? SRH टीम को लेकर चौंकाने वाला अपडेट
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
जसप्रीत बुमराह पर ताजा अपडेट ने बढ़ाई MI की टेंशन, क्या IPL 2026 से हो जाएंगे बाहर?
जसप्रीत बुमराह पर ताजा अपडेट ने बढ़ाई MI की टेंशन, क्या IPL 2026 से हो जाएंगे बाहर?

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget