एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिन फाइनल के लिए BCCI का बड़ा एलान, जानें किसे बनाया टीम इंडिया का मैनेजर

India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है. अनिल पटेल को फाइनल मैच के लिए टीम का मैनेजर बनाया गया है.

India vs Australia, WTC Final 2023: भारतीय क्रिकेट टीम को जून महीने की शुरुआत में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. दोनों ही टीमों के बीच में यह मैच इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के मैनेजर के तौर पर अनिल पटेल को नियुक्त किया है.

अनिल पटेल के बारे में आपको बता दें कि वह गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव हैं. इससे पहले भी अनिल पटेल भारतीय टीम के साथ कुछ सीरीज में मैनेजर की भूमिका को अदा कर चुके हैं. इसमें साल 2017, 2018 और 2019 के दौरान उन्होंने इस भूमिका को निभाया था. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम का एलान बीसीसीआई की तरफ से पहले ही कर दिया गया था.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. अब टीम इंडिया की नजर इस खिताब को अपने नाम करने पर है, जिसमें उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है. कंगारू टीम ने WTC के इस संस्करण की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर खत्म करते हुए फाइनल में अपनी जगह को बनाया.

रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी टीम इंडिया

WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा संभालेंगे जबकि टीम के उपकप्तान के नाम का एलान नहीं किया गया है. अजिंक्य रहाणे की लंबे समय के बाद टेस्ट टीम में वापसी देखने को मिली है. इस खिताबी मुकाबले में सभी की नजरें चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी रहने वाली हैं.

यहां पर देखिए WTC 2023 फाइनल के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन (विकेटकीपर).

रिजर्व खिलाड़ी – रुतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: रिंकू और जयासवाल को फौरन टीम इंडिया में देखना चहाते हैं हरभजन, अर्जुन तेंदुलकर पर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget