एक्सप्लोरर

Ashes Series: पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ एलान, 30 वर्षीय यह खिलाड़ी लेगा टिम पेन की जगह

Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 8 दिसंबर से ऐतिहासिक एशेज़ सीरीज़ खेली जाएगी. पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है.

Australia Team For Ashes Series: एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर की समस्या सुलझ गई है. ये समस्या टिम पेन के जाने के बाद पैदा हुई थी. 30 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी इंग्लैंड के खिलाफ आठ दिसंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम में टिम पेन की जगह लेंगे. 

ब्रिसबेन में होने वाले सीरीज के पहले टेस्ट से वह अपना डेब्यू करेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पुष्टि की कि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी एशेज सीरीज के पहले दो मैचों के लिए चुने गए हैं.

एलेक्स कैरी ने कहा, "ये मेरे लिए अविश्वसनीय पल है. एक बड़ी सीरीज से पहले इतना बड़ा मौका मिलना वाकई बड़ी बात है. उन्होंने इस खास पल को अपने पिता, जो कि उनके कोच, मेंटॉर सब हैं, उन्हें समर्पित किया. इसके अलावा कैरी ने अपनी मां, पत्नी, बच्चों, भाई-बहनों को भी इसका हिस्सेदार बताया और उनका आभार व्यक्त किया."

एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलियाई टीम में टिम पेन की जगह लेंगे, जिन्होंने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है. पेन को पूर्व में एक विवाद को लेकर अपनी टेस्ट कप्तानी से हाथ धोना पड़ा है. टिम पेन की जगह पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान होंगे, जबकि स्टीव स्मिथ को उप कप्तान की जिम्मेदारी मिली है.

टिम पेन की जगह देने के लिए एलेक्स कैरी को जोश इंग्लिस से पहले रखा गया है. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलने वाले अब 461वें प्लेयर होंगे. चयन समिति के चेयरमैन जॉर्ज बेली ने कहा, "कैरी व्हाइट बॉल क्रिकेट और वनडे में लगातार ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं. वह एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और पूरी उम्मीद है कि उनके जुड़ने से टेस्ट टीम को भी नई ताकत मिलेगी."

पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम- पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नैथन ल्योन, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ (उप कप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन और डेविड वॉर्नर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, क्रिकेटर शिखर धवन ने जताया शोक; फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, क्रिकेटर शिखर धवन ने जताया शोक; फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
MS Dhoni Injury: CSK के लिए बुरी खबर, IPL 2026 से 2 हफ्ते के लिए बाहर हुए एमएस धोनी; टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
CSK के लिए बुरी खबर, IPL 2026 से 2 हफ्ते के लिए बाहर हुए एमएस धोनी; टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
'धुरंधर 2' के फैन हुए Karan Johar, आदित्य धर को बताया बेहतरीन फिल्ममेकर, रणवीर सिंह के लिए लिखा - 'तू क्या है यार? '
'धुरंधर 2' के फैन हुए करण जौहर, आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए लिखी ये बात
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Dubai Princess Sheikha Mahra: अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
Embed widget