एक्सप्लोरर

Happy Birthday Starc: मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया के खिलाफ खेला था डेब्यू वनडे, 14 सालों में बना दिए कई अद्भुत रिकॉर्ड

Mitchell Starc Birthday: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने करियर के दौरान कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ डेब्यू वनडे मैच खेला था.

Mitchell Starc Birthday: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्टार्क ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. वे ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस भी दे चुके हैं. स्टार्क दो बार की वर्ल्ड कप विनर टीम का हिस्सा रहे हैं. इसके साथ ही टी20 विश्व कप विनिंग टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं. स्टार्क आज (30 जनवरी 2024) 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. स्टार्क ने वनडे डेब्यू मैच टीम इंडिया के खिलाफ खेला था. इसके बाद वे कई बार भारत की हार का कारण बने.

स्टार्क ने डेब्यू वनडे मैच भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला था. उन्हें 2010 में खेले इस मुकाबले में एक भी विकेट नहीं मिला था. लेकिन इसके बाद उन्होंने कई बार शानदार बॉलिंग कर विकेट लिए. स्टार्क ने भारत के खिलाफ एक वनडे मुकाबले में 6 विकेट लिए थे. दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राई-सीरीज का एक मैच जनवरी 2015 में खेला गया. मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 267 रन बनाए. इस दौरान स्टार्क ने 10 ओवरों में 43 रन देकर 6 विकेट लिए थे. टीम इंडिया यह मैच 4 विकेट से हार गई थी.

अगर स्टार्क के ओवर ऑल करियर पर नजर डालें तो वह शानदार रहा है. उन्होंने अब तक खेले 87 टेस्ट मैचों में 353 विकेट लिए हैं. इस दौरान एक पारी में 50 रन देकर 6 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. स्टार्क ने 121 वनडे मैचों में 236 विकेट लिए हैं. इस दौरान 28 रन देकर 6 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. स्टार्क ने टी20 फॉर्मेट में भी अच्छा परफॉर्म किया है. उन्होंने 58 मैचों में 73 विकेट झटके हैं. स्टार्क के डेब्यू को अब तक करीब 14 साल हो गए हैं.  

बता दें कि वे ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में भी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. स्टार्क ने विश्व कप 2023 में कुल 16 विकेट लिए थे. इससे पहले 2019 में 27 विकेट झटके थे. स्टार्क ने वर्ल्ड कप 2015 में 22 विकेट अपने नाम किए थे. वे 2 बार वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं. एक बार टी20 विश्व कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: विशाखापट्टनम में इंग्लैंड से भिड़ेगी 'रोहित ब्रिगेड', जानें यहां टीम इंडिया का कैसा रहा है रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget