एक्सप्लोरर

अगर मैकगर्क और हेड करेंगे ओपनिंग, तो टी20 वर्ल्ड कप में ऐसी होगी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम की कप्तानी मिचेल मार्श कर रहे होंगे. इस टीम में ट्रेविस हेड और जेक फ्रेजर मैकगर्क समेत जानिए किन 11 खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है.

T20 World Cup 2024: टी20 फॉर्मेट में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है. ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने में लगी हैं. एक बार विजेता और एक बार उपविजेता रह चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम भी काफी दबाव में होती क्योंकि वो 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर आ रहे हैं. हालांकि टी20 क्रिकेट का दबाव अलग होता है, लेकिन आईपीएल 2024 में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी धाक जमा रहे हैं. डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल समेत जेक फ्रेजर मैकगर्क अन्य सभी खिलाड़ियों पर सबकी नजर बनी रहेगी.

कैसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी: हालिया फॉर्म के आधार पर ट्रेविस हेड की ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह पक्की लग रही है. वो आईपीएल 2024 में SRH के लिए अभी तक 6 मैचों में 324 रन बना चुके हैं. टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के लिए डेविड वॉर्नर और जेक फ्रेजर मैकगर्क के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. मैकगर्क, जिन्होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 3 मैचों में 222 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 140 रन बना डाले हैं. वहीं मिचेल मार्श वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी कर सकते हैं, जिससे उनकी जगह पक्की लग रही है.

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी: मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में ग्लेन मैक्सवेल को खराब फॉर्म के बावजूद जगह मिल सकती है. क्योंकि टीम को अनुभव की जरूरत होगी. दूसरी ओर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जोश इंग्लिश को चुना जा सकता है. जोश इंग्लिश हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तो कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन उनका तूफानी स्ट्राइक रेट ऑस्ट्रेलिया के लिए मददगार रह सकता है. उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड लोवर मिडिल ऑर्डर में रहकर फिनिशर की भूमिका अदा कर सकते हैं.

गेंदबाजी: पैट कमिंस आईपीएल 2024 में लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उनके साथ तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड हो सकते हैं. हेजलवुड जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में हुई सीरीज में काफी कसी हुई गेंदबाजी की थी. वहीं स्पिन गेंदबाजी की कमान एडम जैम्पा संभाल सकते हैं.

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI: ट्रेविस हेड, जेक फ्रेजर मैकगर्क, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिश, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जैम्पा

यह भी पढ़ें:

WATCH: मौत आए तो आए, क्रिकेट नहीं छोड़ेंगे; 83 की उम्र में पीठ पर ऑक्सिजन सिलेंडर बांधकर खेलता खिलाड़ी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PBKS vs GT Highlights: रोमांचक मुकाबले में पंजाब की जीत, अंतिम ओवर में हारा गुजरात; कूपर कोनोली ने लूटी महफिल
रोमांचक मुकाबले में पंजाब की जीत, अंतिम ओवर में हारा गुजरात; कूपर कोनोली ने लूटी महफिल
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम
PCB ने तेज गेंदबाज नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला
PCB ने नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Video: ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
Jamia Millia Islamia coaching 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
Embed widget