एक्सप्लोरर

Babar Azam: टेस्ट क्रिकेट में कब ट्रैक पर लोटैंगे बाबर आजम? पिछले साल नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक

Babar Azam In Test Cricket: बाबर आजम इस वक्त टेस्ट क्रिकेट में खराब दौर से गुजर रहे हैं. उन्हें इस फॉर्मेट में अर्धशतक जड़े एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है.

Babar Azam In AUS vs PAK Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज बाबर आजम के लिए बेहद ही खराब साबित हुई. इन तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में वह कुल 126 रन बना सके. यानी उनका बल्लेबाजी औसत यहां केवल 21 रन का रहा. बाबर के इस खराब प्रदर्शन का नतीजा पूरी पाकिस्तान टीम को भुगतना पड़ा. दरअसल, आखिरी दो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की टीम ने कुछ मौकों पर जीत की उम्मीद जगाई थी लेकिन खराब बल्लेबाजी ने पाकिस्तान से ये मौके छीन लिए. यहां अगर बाबर एकाध बड़ी पारी खेल जाते तो शायद पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में 28 साल से टेस्ट मुकाबला न जीत पाने के सिलसिले को तोड़ सकता था.

बहरहाल, पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो चुका है और हमेशा की तरह पाकिस्तान की टीम यहां अपने सभी मुकाबले गंवाकर वतन लौट रही है. इन सब के बीच अब एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिरी बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में फिर से वही पुराना रंग कब नजर आएगा?

बेहद खराब रहा साल 2023
बाबर आजम केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ही फ्लॉप नहीं रहे हैं. पिछले पूरे साल बाबर आजम लाल गेंद के सामने खराब खेले हैं. हालत यह है कि साल 2023 में वह टेस्ट क्रिकेट में एक अर्धशतक तक नहीं जमा सके. बाबर ने पिछले साल 5 टेस्ट मैच खेले. इन मुकाबलों की 9 पारियों में बाबर ने कुल 204 रन बनाए. यानी पूरे साल उनका बल्लेबाजी औसत 22.66 रहा. यहां बाबर का सर्वोच्च स्कोर 41 रहा. पाकिस्तान के बल्लेबाजों में टेस्ट क्रिकेट में इतना बुरा साल पिछले 28 सालों में किसी का नहीं रहा. आखिरी बार 1995 में पाकिस्तान के बल्लेबाज बासित अली टेस्ट क्रिकेट में पूरे साल एक भी अर्धशतक नहीं जमा पाए थे.

बाबर आजम जैसे क्षमता वाले खिलाड़ी का इतना खराब फॉर्म निश्चित तौर पर बड़े सवाल खड़े करता है. जिस खिलाड़ी की तुलना विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी से होती है, उसका ऐसा दयनीय प्रदर्शन वाकई विश्लेषण करने का विषय है. फिलहाल, पाकिस्तान टीम को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है और इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. ऐसे में देखना होगा कि आगे टेस्ट क्रिकेट में बाबर का बल्ला कब रन बरसाता है.

दमदार हैं बाबर आजम के इंटरनेशनल आंकड़े
बाबर आजम ने अब तक अपने करियर में 52 टेस्ट मैच खेले हैं. यहां उन्होंने 45.85 की बल्लेबाजी औसत से 3898 रन बनाए. वह टेस्ट क्रिकेट में 9 शतक और 26 अर्धशतक जमा चुके हैं. टेस्ट के मुकाबले वनडे और टी20 क्रिकेट में वह ज्यादा कामयाब नजर आते हैं. वनडे में उनका बल्लेबाजी औसत 56.72 है. वहीं टी20 क्रिकेट में वह 41.48 की औसत से रन बनाते हैं.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup 2024: 'टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ही होंगे कप्तान', जानें आकाश चोपड़ा ने क्यों किया यह दावा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
कोच बदला, अब राशिद खान से छिनेगी कप्तानी! टी20 वर्ल्ड कप के बाद अफगानिस्तान टीम का कायापलट
कोच बदला, अब राशिद खान से छिनेगी कप्तानी! टी20 वर्ल्ड कप के बाद अफगानिस्तान टीम का कायापलट
इस बड़े अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई टीम इंडिया, बन गई पहली क्रिकेट टीम; BCCI ने खुद शेयर की न्यूज
इस बड़े अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई टीम इंडिया, बन गई पहली क्रिकेट टीम; BCCI ने खुद शेयर की न्यूज
अब RCB टीम को दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा, IPL 2026 से पहले आई बड़ी खुशखबरी; फैंस हो जाएंगे गदगद
अब RCB टीम को दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा, IPL 2026 से पहले आई बड़ी खुशखबरी; फैंस हो जाएंगे गदगद

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget