एक्सप्लोरर

Pakistan Cricket: 'टेस्ट, वनडे में शाहीन और टी20 में शादाब बनें कप्तान', पूर्व पाक क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

Basit Ali: पूर्व पाक क्रिकेटर बासित अली ने बाबर आजम को कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है. वह बाबर की जगह शाहीन अफरीदी और शादाब खान को कप्तानी के लिए ज्यादा बेहतर मानते हैं.

Babar Azam Captaincy: पाकिस्तान को पिछले एक साल में अपनी सरज़मीं पर बैक टू बैक सीरीज में हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उसे टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, इंग्लैंड ने टी20 सीरीज और न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में पाकिस्तान को उसी के मैदानों पर हराया था. ऐसे में बाबर आजम की कप्तानी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. कई पूर्व क्रिकेटर उन्हें कप्तानी छोड़ने की सलाह दे चुके हैं. इस लिस्ट में अब पूर्व पाक क्रिकेटर बासित अली का नाम भी शामिल हो गया है.

बासित अली ने बाबर आजम को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है. उन्होंने बाबर आजम से बल्लेबाजी पर फोकस करने को कहा है. इसके साथ ही बासित ने टेस्ट, वनडे और टी20 टीम की कमान के लिए दो नाम भी सुझाए हैं. बासित अली ने क्रिकेट पाकिस्तान के साथ बातचीत में कहा, 'बाबर आजम को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए. अगर वह कप्तानी छोड़ देते हैं तो वह कई बड़े खिलाड़ियों के बनाए रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं. उनकी कप्तानी उनकी बल्लेबाजी को प्रभावित कर रही है और उन्हें इस समय बल्लेबाजी पर ही फोकस करना चाहिए.'

शाहीन और शादाब को बताया बेहतर 
बासित अली ने कहा, 'शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान का कप्तान बनना चाहिए. अगर वह फिट रहते हैं तो वह वनडे और टेस्ट में पाकिस्तान को लीड कर सकते हैं. टी20 इंटरनेशनल में शादाब खान कप्तानी का विकल्प हो सकते हैं.'

बाबर आजम ने पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को फाइनल में पहुंचाया था हालांकि अपने घरेलू मैदानों पर लगातार सीरीज गंवाने के चलते उन पर कप्तानी छोड़ने का दबाव बन रहा है. हालांकि बाबर आजम कप्तानी छोड़ने की बात को सिरे से खारिज कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

ODI Batting Rankings: वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई 20 स्थानों की छलांग, कोहली को भी पछाड़ा; टॉप-10 में तीन भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget