एक्सप्लोरर

Asia Cup Team India Squad: BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, राहुल-अय्यर की वापसी; तिलक वर्मा को भी मिली जगह

Asia Cup 2023 Team India Squad Announced: 2023 एशिया कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है. जानिए 17 सदस्यीय टीम में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है.

Asia Cup 2023 Team India Squad: एशियाई क्रिकेट का महासंग्राम यानी एशिया कप 30 अगस्त से खेला जाना है. इस टूर्नामेंट के लिए BCCI ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है. बीसीसीआई ने 2023 एशिया कप के लिए अभी 17 सदस्यीय टीम का चयन किया है. 

युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और उमरान मलिक 

2023 एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम में सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज उमरान मलिक को शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, सैमसन को बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर टीम के साथ जोड़ा जाएगा. 

मिडिल ऑर्डर हुआ मजबूत

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. दरअसल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर चोट से जूझ रहे थे. लेकिन अब दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं. आईपीएल 2023 सीजन के दौरान आखिरी बार केएल राहुल मैदान पर नजर आए थे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ केएल राहुल चोटिल हो गए थे. जिसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे. बहरहाल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी से टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है. 

2023 एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा. 

2 सितंबर को पाक के खिलाफ पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

बता दें कि 2023 एशिया कप का आगाज़ 30 अगस्त से होगा. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया 2023 एशिया कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी. वहीं एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है.

ये भी पढ़ें-

World Cup 2023: विश्व कप शेड्यूल में फिर होगा बदलाव? हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन को BCCI ने दिया साफ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget