एक्सप्लोरर

ऋषभ पंत IPL 2024 में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने अहम जानकारी देकर किया खुलासा

IPL 2024: बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर बहुत अहम स्टेटमेंट जारी की है. यहां जानिए पंत आईपीएल 2024 में खेलेंगे या नहीं.

IPL 2024: ऋषभ पंत को दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण वो काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं. उस जानलेवा चोट के कारण उनका करियर को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे थे. मगर कुछ हफ्तों पहले खबर आई कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे. पिछले दिनों उनकी वापसी को लेकर एक बार फिर संशय की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है.

ऋषभ पंत को फिट घोषित किया गया

ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए X पर लिखा, "ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे, जिससे उनकी जान भी जा सकती थी. अब 14 महीनों की रिहैब और रिकवरी प्रक्रिया के बाद विकेट-कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईपीएल 2024 के फिट घोषित किया जा रहा है." पंत को इसी चोट के कारण 2023 के आईपीएल सीजन को मिस करना पड़ा था, लेकिन उनके फैंस करीब डेढ़ साल बाद उन्हें एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे."

आखिरी बार कब क्रिकेट खेले थे ऋषभ पंत?

ऋषभ पंत को आखिरी बार 30 नवंबर, 2022 को क्रिकेट मैदान में खेलते हुए देखा गया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, जिसमें पंत 16 गेंद पर केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. उस मैच में भारत केवल 219 रन बना पाया था, लेकिन न्यूजीलैंड की पारी समाप्त होने से पहले ही मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. खैर अब देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत चोट से किस हद तक उबर पाए हैं और उसका उनके खेलने के तरीके पर कोई असर पड़ता है या नहीं.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: पैट कमिंस नहीं, टी20 वर्ल्ड कप में यह स्टार ऑलराउंडर संभालेगा ऑस्ट्रेलिया की कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL 2026 के अंत तक...' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
'IPL 2026 के अंत तक' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget