एक्सप्लोरर

IPL 'मेगा' और 'मिनी' ऑक्शन एक नहीं! जानिए दोनों में क्या हैं तीन बड़े अंतर?

IPL 2025 Auction: आईपीएल के कई फैंस मेगा और मिनी ऑक्शन को लेकर असमंजस में रहते हैं. अब आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 भी आने वाला है. ऐसे में जानते हैं कि दोनों में क्या तीन बड़े अंतर हैं.

IPL Mega vs Mini Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में रोमांच का लेवल भी बढ़ गया है. इस मेगा ऑक्शन में कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है, जिसमें रिटेंशन के नए नियम और कुछ पुराने रोमांचक नियमों की वापसी शामिल है. इसके साथ ही कई बड़े खिलाड़ियों के ऑक्शन में उतरने की संभावना ने इस ऑक्शन को और भी खास बना दिया है. लेकिन मेगा ऑक्शन के साथ-साथ मिनी ऑक्शन भी होता है और दोनों के बीच कई अहम अंतर होते हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है. आइए जानते हैं इन दोनों में क्या हैं तीन बड़े अंतर.

  • राइट टू मैच कार्ड का उपयोग
    मेगा ऑक्शन में टीमों को राइट टू मैच कार्ड (RTM कार्ड) का इस्तेमाल करने की अनुमति होती है, जिसके जरिए वे नीलामी में रिलीज किए गए खिलाड़ी को सबसे ऊंची बोली के बराबर बोली लगाकर अपनी टीम में वापस ला सकते हैं. लेकिन मिनी ऑक्शन में ऐसा कोई विकल्प नहीं होता. आरटीएम कार्ड केवल मेगा ऑक्शन के दौरान ही उपलब्ध होता है, लेकिन इस बार इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है, जिससे यह और भी रोमांचक हो गया है.
  • रिटेंशन नियमों में बदलाव
    मेगा और मिनी ऑक्शन के बीच रिटेंशन नियम भी एक बड़ा अंतर है. मेगा ऑक्शन में, टीमों को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति है, जिसमें 5+1 पॉलिसी लागू होती है. इसका मतलब है कि टीमें 5 कैप्ड (भारतीय या विदेशी) और 1 अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन कर सकती हैं. जबकि मिनी नीलामी में, रिटेंशन पर कोई विशेष सीमा नहीं है, लेकिन कम स्लॉट के कारण खिलाड़ियों को अधिक कीमत पर बेचा जाता है.
  • ट्रेड विंडो का अंतर
    सबसे बड़ा अंतर ट्रेड विंडो है. मेगा ऑक्शन 2025 के लिए ट्रेड विंडो की अफवाहें थीं, लेकिन यह सच नहीं है. ट्रेड विंडो केवल मिनी ऑक्शन के दौरान उपलब्ध है. यह विंडो आईपीएल सीजन खत्म होने के एक महीने बाद खुलती है और मिनी ऑक्शन से एक हफ्ते पहले तक चलती है. यह फिर से नीलामी के बाद खुलती है और नए सीजन से एक महीने पहले बंद हो जाती है. दूसरी ओर, मेगा ऑक्शन के दौरान ट्रेड विंडो का कोई प्रावधान नहीं है.

यह भी पढ़ें:
Rashid Khan Marriage: राशिद खान ने शादी करके तोड़ दिया बड़ा वादा! जानें किस बात पर खरे नहीं उतर सके अफगानी स्पिनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड के बीच 39 साल बाद मुंबई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, किसकी कप्तानी में आखिरी बार खेला था, क्या रहा था नतीजा
भारत-इंग्लैंड के बीच 39 साल बाद मुंबई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, किसकी कप्तानी में आखिरी बार खेला था, क्या रहा था नतीजा
ICC World Cup League 2: क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, ICC ने विश्वकप लीग 2 मैच को लेकर लिया बड़ा फैसला
क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, ICC ने विश्वकप मैच को लेकर लिया बड़ा फैसला
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
IND vs ENG Weather: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के दौरान क्या होगी जमकर बारिश, जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के दौरान क्या होगी जमकर बारिश, जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Doomsday Missile Test: जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, 'नीतीश युग का अंत...'
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, 'नीतीश युग का अंत...'
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया क्या है सच
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया सच
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget