एक्सप्लोरर

विश्व कप फाइनल मैच के हीरो बेन स्टोक्स को लेकर जेम्स एंडरसन का बयान, 'ओवर थ्रो का रन लेने से किया था मना'

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सदस्य जेम्स एंडरसन ने कहा है कि विश्व कप के फाइनल मैच में बेन स्टोक्स ने गुुप्टिल के ओवर थ्रो से मिले रन को लेने से मना किया था.

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सदस्य जेम्स एंडरसन ने विश्व कप में फाइनल मैच के हीरो बेन स्टोक्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एंडरसन ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में स्टोक्स ने अंपायरों से टीम के स्कोर से ओवरथ्रो के चार रन हटाने को कहा था जो अंत में निर्णायक साबित हुए. न्यूजीलैंड के फील्डिंग के दौरान मार्टिन गुप्टिल का थ्रो स्टोक्स के बल्ले से टकराकर चार रन के लिए चला गया था. स्टोक्स इस समय दूसरा रन पूरा करने का प्रयास कर रहे थे. भाग कर लिए दो रन और ओवरथ्रो की बाउंड्री से स्टोक्स को छह रन दिए गए जबकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि पांच ही रन दिए जाने चाहिए थे और ऐसी स्थिति में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ता जिसने आठ विकेट पर 241 रन बनाए थे. टेस्ट टीम में स्टोक्स के साथी एंडरसन ने कहा कि इस ऑलराउंडर ने ओवरथ्रो के तुरंत बाद हाथ उठाकर माफी मांग थी और अंपायरों से अपील की थी कि वे अपना फैसला बदल दें. एंडरसन ने बीबीसी से कहा, ‘‘क्रिकेट की शिष्टता यह है कि अगर गेंद विकेटों की तरफ फेंकी जाए और यह आपसे टकराने के बाद खाली जगह पर चली जाए जो आप रन नहीं लें. लेकिन अगर यह बाउंड्री के लिए चली जाए तो नियमों के अनुसार यह चौका है और आप इसमें कुछ नहीं कर सकते.’’ एंडरसन ने कहा, ‘‘बेन स्टोक्स असल में अंपायरों के पास गया था और कहा था कि ‘क्या आप चार रन हटा सकते हो, हम ये रन नहीं चाहते’. लेकिन यह नियम है और ऐसा ही है.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान को रौंद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड; सुथार चमके
अफगानिस्तान को रौंद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड; सुथार चमके
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
T20 Mumbai League 2026: रहाणे की टीम ने दर्ज की शानदार जीत, वैभव की घातक गेंदबाजी, पढ़िए मैच का अपडेट
रहाणे की टीम ने दर्ज की शानदार जीत, वैभव की घातक गेंदबाजी, पढ़िए मैच का अपडेट

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
Pepsi Sharma Death: नहीं रहे हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा, 38 साल की उम्र में हुआ निधन, सदमें में फैंस
नहीं रहे हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा, 38 साल की उम्र में हुआ निधन
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget