एक्सप्लोरर

BLOG: क्यों जैंपा के जादू में फंसते गए विराट समेत कई भारतीय बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की हार में एडम जैंपा बड़ा ‘फैक्टर’ साबित हुए, जहां भारतीय स्पिनर्स को इस सीरीज में जबरदस्त नाकामी का सामना करना पड़ा वहीं एडम जैंपा ने शानदार प्रदर्शन किया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की हार में एडम जैंपा बड़ा ‘फैक्टर’ साबित हुए. जहां भारतीय स्पिनर्स को इस सीरीज में जबरदस्त नाकामी का सामना करना पड़ा वहीं एडम जैंपा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने टी-20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में कमाल की गेंदबाजी की. जिसपर भारतीय टीम के बड़े बल्लेबाज चकमा खा गए. टी-20 और वनडे में मिलाकर एडम जैंपा ने तीन बार विराट कोहली का विकेट लिया. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस वक्त विराट कोहली का जो कद है उसमें ये बहुत बड़ी बात है कि कुल सात मैचों में 3 बार कोई उन्हें आउट कर दे. उसमें भी एक बार क्लीन बोल्ड कर दे. ये जैंपा की गेंदबाजी का ही कमाल है.

उन्होंने इस सीरीज के पांच मैचों में 11 विकेट लिए. एडम जैंपा का इकॉनमी रेट 5.68 का रहा. जो ये बताता है कि वो ना सिर्फ विकेट चटकाने में कामयाब रहे बल्कि उन्होंने किफायती गेंदबाजी भी की. इससे उलट भारतीय स्पिनर्स में यजुवेंद्र चहल ने 8 और कुलदीप यादव ने 6 की इकॉनमी रेट से रन दिए. जो ये भी बताता है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ ज्यादा बेहतर और सूझबूझ से बल्लेबाजी की. दिल्ली में खेले गए आखिरी वनडे में भी जैंपा ने 10 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट लिए. अपने एक ही ओवर में रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा को आउट करके उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत पर मोहर लगा दी.

बड़े बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी
इस पूरी सीरीज में एडम जैंपा ने भारतीय टीम के अनुभवी टॉप और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. पहले मैच में उन्होंने विराट कोहली और अंबाती रायडू को आउट कर टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था लेकिन धोनी ने केदार जाधव के साथ मिलकर मैच बचा लिया. अगले मैच में इन्हीं दोनों बल्लेबाजों को जैंपा ने अपना शिकार बनाया. धोनी को तो पहली ही गेंद पर उन्होंने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. तीसरे मैच से कंगारुओं की जीत का सिलसिला शुरू हुआ.

जैंपा का कमाल याद कीजिए. उन्होंने एक बार फिर विराट कोहली को आउट किया. वो भी बोल्ड. विराट के साथ साथ जैंपा की गेंद पर बोल्ड होने वाले दूसरे बल्लेबाज थे धोनी. इसके अलावा तीसरा विकेट जैंपा ने केदार जाधव का लिया. यानि तीसरे मैच तक वो धोनी, विराट और केदार जाधव को दो-दो बार आउट कर चुके थे. चौथे मैच में उन्होंने केएल राहुल को पवेलियन की राह दिखाई. पांचवे और निर्णायक मैच में उन्होंने रोहित शर्मा, विजय शंकर और रवींद्र जडेजा को आउट कर बाजी पलट दी. यानि एडम जैंपा ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को अपना शिकार नहीं बनाया. बल्कि सारे स्पेशलिस्ट बल्लेबाज उनका शिकार बने.

क्या खासियत है एडम जैंपा की
अपने एक्शन की वजह से एडम जैंपा कभी कभी शेन वॉर्न की याद दिलाते हैं. एडम जैंपा की खासियत है उनकी वो रणनीति जो हर मैच में वो कुछ ऐसी गेंद फेंकते हैं जो ‘अनप्लेयेबल’ किस्म की होती है. रवींद्र जडेजा को दिल्ली वनडे में उन्होंने जिस गेंद पर आउट किया वो करिश्माई गेंद थी. रवींद्र जडेजा जिन्हें 10 साल और डेढ़ सौ से ज्यादा वनडे मैचों का अनुभव है वो पढ़ नहीं पाए कि जैंपा की वो गेंद गुगली थी जो उनके बल्ले के सामने से उन्हें चकमा देते हुए निकल गई. जडेजा स्टंप हो गए.

इससे पहले रोहित शर्मा को भी जैंपा ने फंसा कर रखा हुआ था. रोहित का कैच दो-दो बार छूटा वरना जैंपा उन्हें पहले ही पवेलियन का रास्ता दिखा चुके होते. बाद में एक अजीबोगरीब शॉट खेलने की कोशिश में रोहित शर्मा उन्हीं का शिकार हो गए. विराट कोहली को भी जैंपा ने जिस तरह परेशान किया है वो उनके लिए चिंता की बात है. स्पिनर्स के खिलाफ विराट कोहली की असहजता पहले भी दिखी है. ये सीरीज तो हाथ से निकल गई लेकिन आने वाले वक्त के लिए विराट कोहली को अपनी इस दिक्कत को दूर करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- 'आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम...'
बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- 'आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम...'
टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 5 दिग्गज बल्लेबाज, कौन नंबर 1 पर
टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 5 दिग्गज बल्लेबाज, कौन नंबर 1 पर
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Diabetes Symptoms: क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
Embed widget