एक्सप्लोरर

IND vs AUS: इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की विराट से थी पुरानी दुश्मनी! पर्थ टेस्ट से पहले किया खुलासा

Border–Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. जिसका पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से 26 नवंबर तक पर्थ में खेला जाएगा.

Virat Kohli vs Mitchell Johnson Rivalry: ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है. जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज को लेकर दोनों देशों के दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज से जुड़ी अपनी कहानियां या यादें शेयर कर रहे हैं. ऐसे में मैदान पर विराट कोहली के सबसे पुराने ऑस्ट्रेलियाई दुश्मन मिचेल जॉनसन ने भी अपनी यादगार यादें साझा की हैं. उन्होंने अपने और विराट कोहली के बीच चली राइवलरी के बारे में भी बात की है.

पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में एक कॉलम लिखा है. जिसमें उन्होंने अपने और विराट कोहली के बीच पर्सनल राइवलरी का खुलासा किया है. कोहली की तारीफ करते हुए जॉनसन ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी.

कोहली के खेल से प्रभावित थे जॉनसन
मिचेल जॉनसन ने अपने कॉलम में लिखा, "जब विराट कोहली ने क्रिकेट में कदम रखा था, तब मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना था. लोग उन्हें अगले सचिन तेंदुलकर के रूप में देख रहे थे. मैं भाग्यशाली था कि मुझे तेंदुलकर और कोहली दोनों के खिलाफ खेलने का मौका मिला. हालांकि दोनों के बीच कई समानताएं थीं, लेकिन कोहली की एक खूबी ने मुझे बहुत प्रभावित किया - उनका हमेशा लड़ाई के लिए तैयार रहना."

जॉनसन ने की कोहली की तारीफ
उन्होंने आगे कहा, "उस समय भारतीय खिलाड़ियों में ऐसी आक्रामकता कम ही देखने को मिलती थी. भारतीय टीम आमतौर पर शांत होकर खेलती थी, लेकिन कोहली ने इसे बदल दिया. उन्होंने न केवल अपने खेल में जुझारूपन दिखाया, बल्कि अपनी टीम को मोटीवेट भी किया. कोहली ने भारतीय क्रिकेट की दिशा बदली और युवा खिलाड़ियों को डटकर मुकाबला करना सिखाया."

विराट कोहली के साथ अपनी राइवलरी के बारे में बात करते हुए मिचेल जॉनसन ने कहा, "मैदान पर हमारे बीच कई बार बहस हुई, लेकिन मैंने हर पल का लुत्फ उठाया. कोहली उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आप अपनी टीम में चाहते हैं क्योंकि वह हमेशा आपकी मदद करते हैं."

जॉनसन ने 2014-15 की सीरीज को किया याद
मिचेल जॉनसन ने 2014-15 की सीरीज को याद करते हुए कहा कि उस समय कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली थी.

उन्होंने लिखा, "मैंने देखा कि कोहली प्रैक्टिस के दौरान अपने साथियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करवा रहे थे. 2014-15 में उनकी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई थी. हालांकि उस बार हमने सीरीज जीती थी, लेकिन यह आखिरी बार था जब हमने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी."

यह भी पढ़ें:
IPL 2025 Mega Auction: अब तक किस सीजन में खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसे हुए खर्च? ये रहा पूरा हिसाब-किताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
रोहित शर्मा-विराट कोहली का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
रोहित-विराट का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
ट्रॉफी चोर... कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!
ट्रॉफी चोर... कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'वहां पर लोग...'
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
हमें लगा चक्रवात आ गया, दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, यूजर्स ने बताए खतरनाक एक्सपीरिएंस
हमें लगा चक्रवात आ गया, दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, यूजर्स ने बताए खतरनाक एक्सपीरिएंस
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
Embed widget