एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd Test Toss: एडिलेड में रोहित-अश्विन की वापसी, दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

IND vs AUS 2nd Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. यह डे-नाइट पिंक बॉल टेस्ट मैच है. दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

IND vs AUS 2nd Test Toss: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. जिसका पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था. पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था. अब 6 दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. यह डे-नाइट टेस्ट मैच है. जो पिंक बॉल से खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छी रही क्योंकि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

भारत ने तीन और ऑस्ट्रेलिया ने किया एक बदलाव

भारत ने एडिलेड टेस्ट के लिए तीन और ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है. दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला है. देवदत्त पडिक्कल की जगह शुभमन गिल को मौका मिला है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है. चोट के कारण जोश हेजलवुड को टीम से बाहर रखा गया है और उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को मौका दिया गया है.

मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे रोहित शर्मा

टॉस के बाद बातचीत में रोहित शर्मा ने टीम में किए गए बदलावों के बारे में बताया और उन्होंने अपने बैटिंग ऑर्डर के बारे में भी बात की. रवि शास्त्री से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा- "यह पिच अच्छी लग रही है. फिलहाल यह थोड़ी सूखी लग रही है लेकिन उस पर घास भी अच्छी मात्रा में है. मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजों के लिए इसमें उछाल होगा, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाएगी और इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ रहेगा. हमने तीन बदलाव किए हैं. मैं वापस आया हूं, गिल भी वापस आया है और वाशिंगटन सुंदर की जगह अश्विन आ गए हैं. मैं इस बार मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करूंगा, जो थोड़ा अलग है, लेकिन इस चुनौती के लिए तैयार हूं."

पिंक बॉल की चुनौती के लिए तैयार ऑस्ट्रेलियाई टीम

टॉस के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. पर्थ टेस्ट हारने के बाद उन्होंने नए तरीके से शुरुआत करने की बात कही. जब रवि शास्त्री ने कमिंस से पूछा, "क्या आप पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे?", तो पैट कमिंस ने कहा- "हां, बिल्कुल. लेकिन पहले दिन और पिंक बॉल के साथ, हमें थोड़ा स्विंग और मूवमेंट मिल सकता है. यहां से नए सिरे से शुरुआत करना अच्छा लग रहा है. यह ऐसा मैदान है जहां खेलना हमें हमेशा पसंद आता है. पिंक बॉल रेड बॉल से थोड़ी अलग होती है. हर कोई अपने पिछले प्रदर्शन को याद कर सकता है. पिछले हफ्ते हम अपने सर्वश्रेष्ठ में नहीं थे, लेकिन अब मैदान पर उतरने के लिए उत्सुक हैं. हमने एक बदलाव किया है, जोश हेजलवुड इस हफ्ते नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया है."

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन 

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

यह भी पढ़ें:
भारत-ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए ECB ने बनाई रणनीति, इस धुरंधर गेंदबाज का बढ़ाया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यह पाकिस्तानी क्रिकेटर हुआ गंभीर रूप से चोटिल, स्ट्रेचर पर गया मैदान से बाहर, अब अस्पताल में कैसी है हालत?
यह पाकिस्तानी क्रिकेटर हुआ गंभीर रूप से चोटिल, स्ट्रेचर पर गया मैदान से बाहर, अब अस्पताल में कैसी है हालत?
सनराइजर्स लीड्स नेखरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी तो BCCI ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
सनराइजर्स लीड्स नेखरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी तो BCCI ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
अबरार अहमद की खरीद के बाद काव्या मारन की टीम को लगा झटका, आधिकारिक ट्विटर अकाउंट सस्पेंड!
अबरार अहमद की खरीद के बाद काव्या मारन की टीम को लगा झटका, आधिकारिक ट्विटर अकाउंट सस्पेंड!
पाकिस्तान के आगे बौना साबित हुआ बांग्लादेश, PAK ने दूसरे वनडे में बुरी तरह रौंद डाला
पाकिस्तान के आगे बौना साबित हुआ बांग्लादेश, PAK ने दूसरे वनडे में बुरी तरह रौंद डाला

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget