एक्सप्लोरर

IND vs AUS Adelaide Test: एडिलेड में 'पिंक' इतिहास बदलने उतरेगी रोहित की सेना! जानिए डे-नाइट टेस्ट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

Border–Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाना है. जिसमें भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगा. इसमें पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा.

Team India Pink Ball Test Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. पहला टेस्ट मैच भारत बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रहा है. अब भारत का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाना है. जो डे-नाइट टेस्ट मैच है. जो 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक खेला जाना है. जिसमें पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा. भारतीय टीम ने आखिरी बार 2022 में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था. ऐसे में जानते हैं कि पिंक बॉल से भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा है.

पिंक बॉल टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड
पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन घरेलू मैदान पर तो शानदार रहा है, लेकिन विदेशी धरती पर टीम को अभी जीत का स्वाद चखना बाकी है. भारत ने अब तक कुल चार पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं, जिनमें तीन मैच घर पर और एक मैच विदेश में खेला. इन चार मुकाबलों में भारत ने तीन में जीत दर्ज की है, लेकिन एडिलेड में 2020 में खेले गए एकमात्र विदेशी पिंक बॉल टेस्ट में टीम को करारी हार झेलनी पड़ी थी.

परिणाम विरोधी टीम स्थान साल
पारी और 46 रन से जीत बांग्लादेश ईडन गार्डन्स 2019
8 विकेट से हार ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2020
10 विकेट से जीत इंग्लैंड अहमदाबाद 2021
238 रन से जीत श्रीलंका बेंगलुरु 2022

2020 की हार की कड़वी यादें
एडिलेड के इस मैदान पर 2020 में भारत ने पिंक बॉल टेस्ट खेला था, जिसमें टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया था, और टीम मात्र 36 रन पर सिमट गई थी. यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर है, जिसे आज भी भुलाना मुश्किल है.

एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में जीत हासिल करना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम घरेलू परिस्थितियों में बेहद मजबूत मानी जाती है. लेकिन पर्थ में 295 रनों की जीत ने दिखा दिया है कि भारत इस बार इतिहास रचने के इरादे से आया है.

रोहित शर्मा के नेतृत्व में नई उम्मीदें
पर्थ टेस्ट में मिली बड़ी जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी से टीम और मजबूत नजर आ रही है. रोहित की अगुआई में टीम इंडिया न सिर्फ एडिलेड में जीत दर्ज कर 2020 की हार का बदला लेना चाहेगी, बल्कि विदेशी धरती पर पहली बार पिंक बॉल टेस्ट जीतकर इतिहास भी रचना चाहेगी.

यह भी पढ़ें:
Shubman Gill Injury: एडिलेड टेस्ट से भी नदारद रहेंगे शुभमन गिल? उंगली की चोट पर आया बड़ा अपडेट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलला के दरबार पहुंची LSG की टीम, IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ
रामलला के दरबार पहुंची LSG की टीम, IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ
IPL में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप किसने जीती? विराट कोहली के नाम नहीं ये रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप किसने जीती? विराट कोहली के नाम नहीं ये रिकॉर्ड
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी, इरफान पठान ने दे डाली 'वॉर्निंग'; जानें क्या कहा
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी, इरफान पठान ने दे डाली 'वॉर्निंग'

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget