एक्सप्लोरर

Cameron Green: जन्म से ही किडनी रोग से जूझ रहे हैं कैमरून ग्रीन, अभी स्टेज-2 पर है उनकी यह बीमारी

Cameron Green Disease: कैमरून ग्रीन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वह जन्म से ही क्रोनिक किडनी डिसीज से जूझ रहे हैं.

Cameron Green Chronic Kidney Disease: ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि वह जन्म से ही किडनी के रोग से जूझ रहे हैं. उनकी यह बीमारी अभी स्टेज-2 पर है. उन्होंने अपनी इस बीमारी को लेकर विस्तार से बातचीत की है.

चैनल-7 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया, 'जब मैं पैदा हुआ तो मेरे माता-पिता को बताया गया था कि मुझे किडनी से जुड़ी बीमारी है. तब कोई लक्षण तो नहीं थे लेकिन यह अल्ट्रा साउंड के जरिए पता चला था.'

ग्रीन कहते हैं, 'क्रोनिक किडनी डिसीज एक तरह से किडनी के हेल्थ फंक्शन से जुड़ी एक लगातार बढ़ने वाली बीमारी है. बदकिस्मती से मेरी किडनी उतने बेहतर तरह से खून का फिल्टर नहीं कर पाती, जैसा कि अन्य लोगों की किडनी करती हैं. फिलहाल यह केवल 60% खून फिल्टर करती है यानी मैं अभी स्टेज-2 पर हूं.'

ग्रीन यह भी बताते हैं कि अपने अब तक के पूरे करियर के दौरान उन्होंने इस बीमारी को बहुत अच्छे से मैनेज किया है. एकमात्र एक ऐसी घटना हुई है, जब ग्रीन इस रोग के कारण बहुत असहाय दिखे थे. यह घटना पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच के दौरान सामने आई थी.

न्यूजीलैंड के साथ उस मुकाबले में उन्हें बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था. ग्रीन कहते हैं कि उस मैच में उन्होंने काफी गेंदबाजी की थी और फिर बल्लेबाजी में भी देर तक पिच पर खड़े रहे थे. इस दौरान उन्होंने लिक्विड फूड या पानी भी कम लिया था, जिसकी वजह से उन्हें यह दर्द सहना पड़ा था.

'पांचवीं स्टेज में डायलिसिस और ट्रांसप्लांट का ही विकल्प'
ग्रीन बताते हैं, 'क्रोनिक किडनी डिसीज के पांच स्टेज होते हैं. पहली स्टेज में कोई खतरा नहीं होता और पांचवी स्टेज तक आते-आते किडनी ट्रांसप्लांट और डायलिसिस की नौबत आ जाती है. अच्छी बात है कि मैं स्टेज-2 पर हूं. लेकिन अगर आप खुद का ध्यान नहीं रख रहे हैं तो यह तेजी से आगे बढ़ती जाएगी. किडनी कभी ठीक नहीं होती. आप केवल इसके खराब होने की गति को धीमा कर सकते हैं. मेरे लिए अच्छी बात यह है कि मुझे इस क्रोनिक किडनी डिसीज से शारीरिक तौर पर कोई नुकसान नहीं हुआ है, अन्यथा बाकी मरीजों में यह बेहद नुकसान देने वाली रहती है.'

यह भी पढ़ें...

Vijay Hazare Trophy: होंठ मे टांके लगवाए.. मुंह पर टेप चिपकाई.. और फिर जड़ डाला ताबड़तोड़ अर्धशतक, बाबा इंद्रजीत की साहसभरी पारी

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने की बेशर्मी की हद पार, बोल दिया सबसे बड़ा झूठ
भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने की बेशर्मी की हद पार, बोल दिया सबसे बड़ा झूठ
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget