एक्सप्लोरर

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने रोनाल्डो और मेसी की तस्वीर से की छेड़छाड़, पोलार्ड-ब्रावो की शेयर की ऐसी तस्वीर

IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले सीएसके और मुंबई में बड़े बदलाव हुए हैं. दोनों दोनों ने क्रमश: ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड को टीम का कोच बना दिया है. अब सीएसके ने दोनों की एक अनोखी तस्वीर शेयर की है.

IPL 2023: इन दिनों खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) से पहले दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने अपने-अपने सोशल मीडिया से एक तस्वीर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था. दोनों ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में दोनों ही खिलाड़ी चेस खेलते हुए दिखाई दे रहे थे. दोनों ने इस तस्वीर को एक Louis Vuitton नाम के एक ब्रांड के प्रोमोशन के लिए शेयर किया था. 

आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस तस्वीर के साथ बदलाव करके अपने सोशल मीडिया से पोस्ट किया है. सीएसके ने इस फोटो में रोनाल्डो और लियोनल मेसी की जगह कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) और ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) की तस्वीर जोड़ दी है. इस फोटो को शेयर करते हुए सीएसके ने कैप्शन में लिखा, “कोच के रूप में अपना खेल जारी रखेंगे साथी.” 

दोनों ने आईपीएल को कहा अलविदा

वेस्टइंडीज़ के दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है. मुंबई इंडिंयस ने कीरोन पोलार्ड को मिनी ऑक्शन 2022 से पहले रिलीज़ कर दिया था. इसके बाद पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की थी. साथ ही उन्होंने कहा था कि वो खुद को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलता हुआ नहीं देख सकते हैं. पोलार्ड ने अपने पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेला है. आईपीएल से संन्यास लेने के बाद मंबई ने उन्हें बैटिंग कोच बना दिया है. 

 

वहीं, ड्वेन ब्रावो ने भी आईपीएल को भी अलविदा कह दिया है. उनके आईपीएल को अलविदा कहने के बाद चेन्नई ने उन्हें बॉलिंग कोच बना दिया है. ब्रावो ने आईपीएल में अभी तक सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं. ब्रावो ने आईपीएल में कुल तीन फ्रेंचाइज़ी की तरफ से खेला है. इसमें मुंबई इंडियंस, गुजरात लाइंस और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल है. बता दें कि ब्रावो आईपीएल में 2008 यानी पहले सीज़न से खेल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें...

AUS vs WI 1st Test: वेस्टइंडीज पर्थ टेस्ट में लक्ष्य से 306 रन दूर, क्रेग ब्रैथवेट का संघर्ष जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget