एक्सप्लोरर

Watch: डेविड वॉर्नर का मूवी सीन हुआ वायरल, हेलिकॉप्टर से धमाकेदार एंट्री लेकर दिखाई दबंगई

David Warner Robinhood Movie: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का रॉबिनहुड मूवी का एक सीन वायरल हो रहा है. वॉर्नर को किसी गैंगस्टर की तरह पेश किया गया है.

David Warner Movie Scene Robinhood: आज 28 मार्च को तेलुगू फिल्म 'रॉबिनहुड' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने क्रिकेट जगत में भी तहलका मचाया हुआ है क्योंकि इसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी अभिनय करते हुए दिखे हैं. इससे पहले वॉर्नर द्वारा बनाई गईं पुष्पा फिल्म पर रील काफी वायरल हुई थीं. अब उनका रॉबिनहुड मूवी का एक सीन वायरल हो रहा है. इस फिल्म में वॉर्नर को 'डेविड भाई' कहा गया है. दरअसल उन्हें किसी गैंगस्टर की तरह पेश किया गया है और मूवी में उनकी हेलिकॉप्टर से एंट्री भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है.

डेविड वॉर्नर से 'डेविड भाई'

वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में डेविड वॉर्नर को एक भारतीय गैंगस्टर 'डेविड भाई' कहकर पुकार रहा है. वीडियो कॉल पर बात करते हुए वॉर्नर कह रहे हैं कि, "क्या तुम पुलिस के हाथों लगे बिना बहुत सारा माल यहां लेकर आ सकते हो." वॉर्नर इस फिल्म में हेलिकॉप्टर से एंट्री लेते हुए दिख रहे हैं. यह सुनने में हास्यास्पद लग सकता है लेकिन डेविड वॉर्नर ने लॉलीपॉप हाथ में लेकर हेलिकॉप्टर से बाहर कदम रखा. सोशल मीडिया पर लोग वॉर्नर के किरदार पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

2 मिनट के ढाई करोड़ रुपये

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेविड वॉर्नर ने रॉबिनहुड मूवी में सिर्फ 2 मिनट और 50 सेकंड के रोल के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की फीस ली है. इस तरह की फीस लेकर वो सबसे महंगा कैमियो रोल करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. बता दें कि यह पहली बार है जब वॉर्नर ने किसी भारतीय फिल्म में अभिनय किया है.

क्या IPL 2025 में खेल रहे हैं डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. उनके नाम 184 मैचों में 6,565 रन हैं. अपने आईपीएल करियर में 2 टीमों के लिए खेले हैं और खूब सारे कीर्तिमान स्थापित किए हैं. मगर वॉर्नर IPL 2025 में नहीं खेल रहे हैं क्योंकि पिछले वर्ष नवंबर में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स का रहा है दमदार रिकॉर्ड, बॉलिंग या बैटिंग, किसका साथ देगी पिच?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ तो शर्म करो...', जिम्बाब्वे से भी बदतर पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल
'कुछ तो शर्म करो...', जिम्बाब्वे से भी बदतर पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल
क्या फिर दोहराया गया 2010 स्पॉट-फिक्सिंग कांड? पाक खिलाड़ी पर उठ रहे सवाल
क्या फिर दोहराया गया 2010 स्पॉट-फिक्सिंग कांड? पाक खिलाड़ी पर उठ रहे सवाल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल, दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर हुआ ऑलआउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल, दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर हुआ ऑलआउट
बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- 'आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम...'
बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- 'आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम...'

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: 'अयातुल्लाह अली खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
'खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget