एक्सप्लोरर

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के लिए 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन, ऋषभ पंत को कर दिया रिलीज

Delhi Capitals Retention 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया है. दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया है. दिल्ली ने कुल 4 खिलाड़ी रिटेन किए हैं.

Delhi Capitals Retained Players 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है. दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ट्रस्टन स्टब्स और कुलदीप यादव को रिटेन किया है. 

दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के बीच खराब रिश्ते की खबर पहले ही सामने आई थी. कुछ समय पहले ऋषभ पंत ने ऑक्शन में जाने को लेकर एक ट्वीट भी किया था. हालांकि, तब सभी उसे एक मजाक समझे थे. लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि पंत और दिल्ली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. 

दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपये में, कुलदीप यादव को 13.25 करोड़ रुपये में, ट्रस्टन स्टब्स को 10 करोड़ और अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. हालांकि, आईपीएल 2025 में दिल्ली का कप्तान कौन होगा, इसे लेकर फ्रेंचाइजी ने कोई जवाब नहीं दिया है. 

आईपीएल 2025 के लिए हर टीम के पास 120 करोड़ रुपये की पर्स वैल्यू है. इसी में से सभी टीमों को ज्यादा से ज्यादा कुल छह खिलाड़ी रिटेन करने थे. दिल्ली कैपिटल्स ने कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. दिल्ली ने 120 करोड़ में से 43 करोड़ 75 लाख रुपये चार खिलाड़ी रिटेन करने में खर्च कर दिए हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स के पास आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 76.25 करोड़ रुपये होंगे. 

दिल्ली ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है. ऐसे में अब दिल्ली को नीलामी से कप्तान खरीदना होगा, या फिर रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से किसी को कमान सौंपनी होगी. कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में अपना कप्तान बना सकती है. आईपीएल 2025 की नीलामी से दिल्ली कैपिटल्स करीब 18 से 20 खिलाड़ियों को खरीदेगी. आईपीएल के नियमों से हिसाब से एक टीम में कम से 20 या ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी रहते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका, दिग्गज ने अचानक इस्तीफा देकर चौंकाया
IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका, दिग्गज ने अचानक इस्तीफा देकर चौंकाया
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
शुभमन गिल को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड, BCCI ने कर दिया एलान, विराट-रोहित और बुमराह को कुछ नहीं
शुभमन गिल को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड, BCCI ने कर दिया एलान, विराट-रोहित और बुमराह को कुछ नहीं

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget